लाइव न्यूज़ :

Bjp New President: भाजपा अध्यक्ष चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्षों का चयन?, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 21:28 IST

bjp’s new president: बिहार में इस साल के अंत में, जबकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले वर्ष की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतीन साल के कार्यकाल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।अब तक करीब 15 प्रदेश इकाइयों के नये अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले आने वाले दिनों में पार्टी की कई प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों का चयन कर सकती है। भाजपा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने पिछले कुछ दिनों में विचार-विमर्श किया है, जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि ज्यादातर राज्यों में संगठनात्मक बदलाव के लिए जारी कवायद जल्द ही पूरी हो जाएगी। भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पार्टी को अपनी 37 प्रदेश इकाइयों में से 19 में संगठनात्मक चुनाव पूरे करने होंगे और नये अध्यक्षों की नियुक्ति करनी होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर संगठन स्तर तक विभिन्न स्तरों पर नये पदाधिकारियों के चुनाव से पहले पिछले साल सितंबर में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक करीब 15 प्रदेश इकाइयों के नये अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि, पार्टी ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात जैसे कई बड़े राज्यों में अपने नये प्रदेश अध्यक्ष का चयन अभी भी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के चयन के सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से विचार-विमर्श की प्रक्रिया लगातार जारी है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, “कुछ प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाने के बाद नड्डा की जगह नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।” उन्होंने माना कि यह पूरी प्रक्रिया काफी लंबी खिंच गई है। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की कवायद के दौरान विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी आलाकमान के जहन में होंगे।

बिहार में इस साल के अंत में, जबकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले वर्ष की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। नड्डा फरवरी 2020 में तीन साल के कार्यकाल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

टॅग्स :BJPअमित शाहराजनाथ सिंहजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर