लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, अमित शाह का दावा- अगले 50 सालों तक कोई नहीं हरा सकता

By धीरज पाल | Updated: September 9, 2018 19:33 IST

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व का पता नहीं, नीति अस्पष्ट है और नियत भ्रष्ट है। उधर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जीत रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 09 सितंबर: दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा दिन था। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होनें कांग्रेस की नियती को लेकर कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व का पता नहीं, नीति अस्पष्ट है और नियत भ्रष्ट है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने अगले 50 सालों तक नहीं हारने का दावा ठोका। बीजेपी कार्यकारणी बैठक के दौरान अमित शाह ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जीत रहे हैं। साल 2019 के बाद 50 सालों तक कोई हमें हरा नहीं सकता है। 

कार्यकारणी बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें पीएम मोदी और राजनाथ सिंह की बातों को मीडिया के सामने रखा। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक में अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हम साल 2019 का चुनाव जीत रहे हैं और साल 2019 चुनाव के बाद हमें कोई 50 सालोंं तक नहीं हरा सकता है। 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अपने भाषण में अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा है कि अटल जी ने भाजपा के विचार, संस्कार और भाजपा के नेतृत्व को एक नई ऊंचाई दी, उन्होंने कहा कि आज हमारा सूरज तो चला गया लेकिन हम जो सितारें है वो इतना चमके की विचारधारा के प्रकाश को आगे बढ़ाएं। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम विकास मानवीयता के साथ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम देश का वैभव चाहते हैं लेकिन सादगी के धरातल पर है। 

इससे पहले कार्यकारणी बैठक के दूसरे दिन गृहमंत्री व वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इस राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यसमिति ने पास किया। इस राजनीतिक प्रस्ताव में विश्वास जताया गया है कि न्यू-इंडिया का सपना पूरा होकर ही रहेगा।

प्रकाश जावेड़कर ने प्रेस कॉंफ्रेंस में बताया कि बैठक में राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इस राजनीतिक प्रस्ताव का मूल मुद्दा यह है कि एक नए भारत का संकल्प भारत के पीएम ने किया। और चार साल बाद हम यह कह सकते हैं कि नए भारत का संकल्प करने की दिशा में भारत ने बहुत तरक्की की है और सामाज ने भी साथ दिया है। इसलिए इस राजनीतिक प्रस्ताव में विश्वास जताया है कि नया भारत साकार होकर ही रहेगा।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया