लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में खूब फला-फूला भाजपा का सदस्यता अभियान, प्रदेश में बनाये 54 लाख नए सदस्य

By भाषा | Updated: August 18, 2019 01:24 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग एक करोड़ 55 लाख सदस्य बन चुके हैं, जिनमें 54 लाख नए सदस्य हैं। भाजपा की ओर से शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश में पार्टी के अब तक लगभग एक करोड़ 55 लाख सदस्य बन चुके हैं, जिनमें 54 लाख नए सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश ने अच्छी रणनीति पर कार्य करते हुए देश में सर्वाधिक सदस्यता करायी है। 15 दिसम्बर तक राज्यों के संगठन चुनाव पूरा करने का लक्ष्य है।

लखनऊ, 17 अगस्तः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग एक करोड़ 55 लाख सदस्य बन चुके हैं, जिनमें 54 लाख नए सदस्य हैं। भाजपा की ओर से शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश में पार्टी के अब तक लगभग एक करोड़ 55 लाख सदस्य बन चुके हैं, जिनमें 54 लाख नए सदस्य हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संगठन की कार्यवाही एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक सदस्यता करने वाला प्रदेश है।

प्रदेश के 50 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ अभी तक लगभग 54 लाख नए सदस्य बन चुके हैं। नए व पुराने सदस्यों को अगर जोड़ा जाये तो अब तक एक करोड़ 54 लाख 87 हजार सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता की अन्तिम तिथि 20 अगस्त है। चार दिन अभी सदस्यता के लिए शेष बचे हैं। इसमें 60 लाख तक नए सदस्य बनने का अनुमान है। नई और पुरानी सदस्यता को मिलाकर लगभग एक करोड़ 70 लाख की सदस्यता का अनुमान है।

संगठन के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा आज लखनऊ में देश की पहली कार्यशाला हो रही है। उत्तर प्रदेश ने अच्छी रणनीति पर कार्य करते हुए देश में सर्वाधिक सदस्यता करायी है। 15 दिसम्बर तक राज्यों के संगठन चुनाव पूरा करने का लक्ष्य है। उसके उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आशुतोष टण्डन के रूप में एक कुशल संगठक प्रदेश भाजपा को चुनाव अधिकारी के रूप में मिला है। हम यह संगठन चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए करायेगें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस बार शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र में होने वाले एमएलसी का चुनाव लडे़गी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'