लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’

By भाषा | Updated: December 20, 2021 12:27 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल करने के अभियान के तहत रविवार को शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा राज्‍य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अगले पड़ाव के लिए राज्‍य के छह क्षेत्रों से आगे बढ़ रही इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना और आमजन का विश्‍वास हासिल करना है। यात्रा का समापन एक और दो जनवरी को होगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को अंबेडकर नगर से, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मथुरा से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी से, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिजनौर से, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया से और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गाजीपुर से इस ‘जन विश्‍वास यात्रा’ की शुरुआत की थी।

भाजपा मुख्‍यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर से शुरू हुई यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी। मथुरा धाम से शुरू यात्रा मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी। बिजनौर से शुरू हुई यात्रा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी।

पार्टी के मुताबिक झांसी से शुरू हुई यात्रा ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी। बलिया से निकली यात्रा मऊ, आज़मगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती तक जाएगी। गाजीपुर से चली जनविश्‍वास यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुलतानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल