भाजपा की ईवीएम हैकिंग और पार्टी नेताओं के भितरघात से हुई हार: कांग्रेस उम्मीदवार

By भाषा | Published: June 5, 2019 10:58 PM2019-06-05T22:58:39+5:302019-06-05T22:58:39+5:30

ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जॉर्ज टिर्की ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ईवीएम हैक करने और साथ ही अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर भीतरघात करने का भी आरोप लगाया है।

BJP's defeat of EVM hacking and party leaders: Congress candidate | भाजपा की ईवीएम हैकिंग और पार्टी नेताओं के भितरघात से हुई हार: कांग्रेस उम्मीदवार

भाजपा की ईवीएम हैकिंग और पार्टी नेताओं के भितरघात से हुई हार: कांग्रेस उम्मीदवार

राउरकेला (ओडिशा), पांच जूनः ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जॉर्ज टिर्की ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ईवीएम हैक करने और साथ ही अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर भीतरघात करने का भी आरोप लगाया है। टिर्की ने ईवीएम हैकिंग और भीतरघात को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इन आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा के जुएल ओराम ने बीजू जनता दल (बीजद) की सुनिता बिस्वाल को 2 लाख से ज्यादा मतों से हराकर सुंदरगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है जबकि टिर्की तीसरे स्थान पर रहे। टिर्की ने संवाददाताओं को बताया , "2014 में मोदी की लहर थी और भाजपा उम्मीदवार जुएल ओरम को सिर्फ 3.6 लाख मत मिले थे और इस बार कोई ऐसी लहर नहीं थी और राउरकेला के भाजपा विधायक दिलीप रे ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। फिर भी ओरम को पांच लाख से ज्यादा मत मिले।"

उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा पर ईवीएम मशीन हैक करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा , " यहां ईवीएम हैकिंग हुई और मैंने पार्टी को इसके बारे में जानकारी दी है। हम कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। " टिर्की ने अपनी हार के लिए अपनी पार्टी के नेताओं को दोषी ठहराया है।

उन्होंने दावा किया , " मैं हारा , हमारे अन्य उम्मीदवार भी हार गए क्योंकि पार्टी के कुछ सदस्यों ने भीतरघात किया। ये सदस्य बूथ से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के स्तर तक है। मैंने इस संबंध में पीसीसी को सूचित किया है। " उन्होंने धमकी दी कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो मैं " इन्हें सुंदरगढ़ जिले के अंदर नहीं घुसने दूंगा।"

Web Title: BJP's defeat of EVM hacking and party leaders: Congress candidate