लाइव न्यूज़ :

भाजपा के अंदर बढ़ रही है पहाड़ी राज्यों की चिंता, हिमाचल-उत्तराखंड के विधायकों में रोष!

By संतोष ठाकुर | Updated: February 16, 2020 09:51 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर यह सामने आया है कि वह भाजपा के अंदर भी समन्वय करने में सफल नहीं हो रहे हैं. यहां पर भाजपा के ही अनुषांगिक संगठन एबीवीपी ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के लिए पहाड़ी राज्य नई चिंता का सबब बनते दिख रहे हैं हिमाचल-उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों को लेकर न केवल विधायकों में असंतोष बढ़ रहा है

दिल्ली की हार से चिंतित भाजपा के लिए पहाड़ी राज्य नई चिंता का सबब बनते दिख रहे हैं. भाजपा के आंतरिक आकलन में यह पाया गया है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों को लेकर न केवल विधायकों में असंतोष बढ़ रहा है बल्किआम जनता के बीच भी उनकी कार्यशैली को लेकर नकारात्मक नजरिया में इजाफा हो रहा है.

दोनों ही राज्य में यह भी पाया गया है कि मुख्यमंत्रियों की ओर से विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे हमलों का प्रभावी जवाब भी नहीं दिया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर यह सामने आया है कि वह भाजपा के अंदर भी समन्वय करने में सफल नहीं हो रहे हैं. यहां पर भाजपा के ही अनुषांगिक संगठन एबीवीपी ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसके अलावा ड्रग समस्या, विकास कायार्ें को गति नहीं देने को लेकर भी जयराम ठाकुर लगातार विपक्ष और जनता के निशाने पर हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक बड़ी समस्या उत्तराखंड में दिख रही है.

यहां पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यों को लेकर जनता के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है. इसकी एक वजह राज्य सरकार की ओर से पहाड़ों पर शराब के कारखानों की इजाजत देने के साथ ही राज्य में बूचड़खानों को लेकर कठोर कदम नहीं उठाया जाना है.

इसके अलावा यहां पर साधु-संत समुदाय के भी मुख्यमंत्री से नाराज होने की सूचना है. यहां पर अधिकतर लोगों का आकलन है कि मुख्यमंत्री को बदलकर ही भाजपा अगले चुनाव में जीत सकती है.

इस पदाधिकारी ने कहा कि पहाड़ी राज्यों से आने वाली समीक्षा रपट से भाजपा नेतृत्व अवगत है. संभव है कि जल्द ही दोनों पहाड़ी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उचित परामर्श दिया जाए. इसके लिए जिला स्तरीय रपट मंगाने का भी कार्य किया जा रहा है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील