रोडशो के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काले झंडे दिखाने वाले NCP कार्यकर्ता को पीटा

By रामदीप मिश्रा | Published: April 23, 2019 03:45 PM2019-04-23T15:45:41+5:302019-04-23T15:45:41+5:30

भोपाल लोकसभा सीटः रोडशो के दौरान एनसीपी कार्यकर्ता ने साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 

BJP workers thrashed an NCP worker in Bhopal after he allegedly showed black flags to Pragya Singh Thakur | रोडशो के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काले झंडे दिखाने वाले NCP कार्यकर्ता को पीटा

रोडशो के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काले झंडे दिखाने वाले NCP कार्यकर्ता को पीटा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से भोपाल लोकसभा सीट की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार (23 अप्रैल) को रोडशो करके अपना दमखम दिखाया। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाने की कोशिश की गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे एनसीपी कार्यकर्ता को पकड़ लिया, जिसकी पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, रोडशो के दौरान एनसीपी कार्यकर्ता ने साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 



आपको बता दें कि बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के होने के बाद वह विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ गईं। उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रज्ञा ठाकुर के सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं।

खबरों के अनुसार, उनके विवादित बयान आने के बाद संघ और संगठन पदाधिकारियों ने नई रणनीति बनाई और प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवाद पर नहीं बोलने के लिए कहा गया है। प्रज्ञा को कहा गया है कि वे आतंकवाद के मुद्दे पर नहीं बोलें, हिन्दू आतंकवाद दिग्विजय सिंह को घेरने का काम अब बीजेपी के नेता करेंगे। वे दिग्विजय सिंह द्वारा पूर्व में दिए बयानों को लेकर सिंह को घेरेंगे। साथ ही साध्वी के साथ स्वयं सेवक और संगठन के पदाधिकारी हमेशा रहेंगे।

बताया गया है कि प्रज्ञा के साथ संघ के स्वयं सेवकों की संख्या 3 और संगठन पदाधिकारियों की संख्या 2 रहेगी। मीडिया में कोई भी बात रखने से पहले संगठन द्वारा नियुक्त मीडिया समन्वयक उन्हें यह बताएंगे कि क्या बोलना है। विशेषकर हिन्दू आतंकवाद को लेकर।

Web Title: BJP workers thrashed an NCP worker in Bhopal after he allegedly showed black flags to Pragya Singh Thakur