लाइव न्यूज़ :

इंदौर में मतगणना के अंतिम नतीजों से पहले ही ‘‘जीत’’ के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: November 10, 2020 14:55 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 10 नवंबर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा से पहले ही मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट की जीत के भरोसे की बुनियाद पर जोरदार जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना की शुरूआत से ही सिलावट अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से आगे चल रहे हैं।

वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान सैकड़ों भाजपा कायर्कर्ता पार्टी के शहर कार्यालय पर उमड़े और सिलावट की जीत के समर्थन में नारेबाजी के साथ ढोल की थाप पर नृत्य करते दिखाई दिए।

भाजपा कार्यालय के पास ही स्थित नेहरू स्टेडियम में मतगणना जारी रहने के दौरान सिलावट अपने दोनों हाथों की अंगुलियों से ‘‘विक्टरी साइन’’ बनाकर जीत का भरोसा जताते दिखाई दिए।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के 10वें राउंड के बाद सिलावट ने गुड्डू पर 18,341 वोटों की बढ़त बना ली थी।

इस बीच, जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मतगणना की धीमी गति को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू के चुनावी एजेंट की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया, ‘‘संबंधित रिटर्निंग अफसर ने इस आपत्ति का निराकरण कर दिया है।’’

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीद जताई कि सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को हुए मतदान का अंतिम परिणाम मंगलवार देर शाम तक घोषित कर दिया जाएगा।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर सिलावट और गुड्डू समेत कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और कोरोना वायरस महामारी के बीच भी इस क्षेत्र के 2.70 लाख मतदाताओं में से 78 प्रतिशत ने मतदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?