लाइव न्यूज़ :

बंगाल के पूर्वी बर्धमान में घर के पास मृत मिला भाजपा कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:51 IST

Open in App

बर्धमान, 13 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता अपने घर के पास मृत पाया गया जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सत्तारूढ़ टीएमसी के सदस्यों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया।

हालांकि पुलिस ने सुखदेब प्रामाणिक की राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके परिवार और भाजपा ने कहा कि वह पार्टी से जुड़े हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका शव पुरबस्थली क्षेत्र के एक तालाब में मिला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने दावा किया कि भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता प्रामाणिक दो दिन पहले भगवा पार्टी की रैली में भाग लेने के बाद लापता हो गए थे।

भाजपा ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पुरबस्थली इलाके में सड़कों पर उतरकर 'उसके हत्यारों को तत्काल सजा' देने की मांग करेगी।

हालांकि, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने भगवा पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 'हर अप्राकृतिक मौत का राजनीतिकरण' करने की कोशिश कर रही है ।

प्रामाणिक की मौत उत्तर 24 परगना में हुए हमले में भाजपा के एक और कार्यकर्ता सैकत भवाल के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

भगवा पार्टी ने हलीशहर में भवाल की मौत के लिए ‘टीएमसी के समर्थन वाले गुंडों' को दोषी ठहराया है लेकिन टीएमसी ने आरोप को नकार दिया है।

टीएमसी नेता और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम हत्या की राजनीति में विश्वास नहीं करते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'