लाइव न्यूज़ :

असम में हाथियों ने भाजपा कार्यकर्ता को कुचलकर मार डाला

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 सितंबर गुवाहाटी शहर के बाहर रानी रिजर्व वन के पास हाथियों के एक झुण्ड ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजीव बोरो के रूप में की गई है, जो भाजपा के रानी मंडल में शक्ति केंद्र का संयोजक था।

अधिकारी ने बताया कि रानी में रेंज अधिकारी को तड़के इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अंधूरीजुली गांव में बोरो के घर के पास के इलाके में हाथियों का झुंड आया और उनके हमले में 35 वर्षीय कार्यकर्ता की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच वन एवं पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लवैद्य ने बोरो के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस