भाजपा की महिला इकाई ने पुणे में मुंडे का विरोध किया

By भाषा | Published: January 18, 2021 05:13 PM2021-01-18T17:13:49+5:302021-01-18T17:13:49+5:30

BJP women's unit opposes Munde in Pune | भाजपा की महिला इकाई ने पुणे में मुंडे का विरोध किया

भाजपा की महिला इकाई ने पुणे में मुंडे का विरोध किया

पुणे, 18 जनवरी भाजपा की महिला इकाई ने दुष्कर्म के आरोपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को पुणे में प्रदर्शन किया।

वहीं, मुंडे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करार दिया है। पार्टी ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि जबतक पुलिस मामले की जांच पूरी नहीं कर लेती तबतक उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा खापड़े ने कहा कि प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर राजेश देशमुख को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंडे को अपने मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP women's unit opposes Munde in Pune

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे