लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा जीती तो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगी ममता बनर्जी: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: April 7, 2019 14:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप घोष ने कहा कि बंगाल विकास के दोराहे पर खड़ा है।केन्द्रीय नेतृत्व ने हमें 42 में से 23 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव जीती तो राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (तृकां) सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और राज्य में इस साल के भीतर फिर से चुनाव कराने पड़ेंगे। घोष ने कहा कि बंगाल विकास के दोराहे पर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव भाजपा जैसी राष्ट्रीय शक्तियों और तृणमूल कांग्रेस जैसी राष्ट्रवाद विरोधी शक्तियों के बीच होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा राज्य में लोकसभा चुनाव जीती तो वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर "अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करेगी क्योंकि यह मदरसे राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों के पोषक हैं।"

घोष ने कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार 2021 तक का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और चुने हुए प्रतिनिधि "तृणमूल कांग्रेस के डूबते हुए जहाज" को छोड़ सकते हैं।"

घोष ने "पीटीआई-भाषा" के साथ साक्षात्कार में कहा, "पश्चिम बंगाल विकास के दोराहे पर खड़़ा है। यह चुनाव इस भ्रष्ट तृकां सरकार को हटाने के लिये अंतिम वार से पहले सेमीफाइनल की तरह होगा।

लोग पश्चिम बंगाल में बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे केन्द्रीय नेतृत्व ने हमें 42 में से 23 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है और हम इसपर काम कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम न सिर्फ इस लक्ष्य को हासिल करेंगे बल्कि उससे भी ज्यादा सीटें जीतेंगे।" भाषा जोहेब अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील