लाइव न्यूज़ :

बीजेपी करेगी 'साजिश वाले चुनाव अभियान' के लिए कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: March 28, 2019 00:55 IST

निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘भाजपा कानूनी सलाह ले रही है... भाजपा को बदनाम के लिए जो संस्थान और लोग इस साजिश में शामिल हैं, हम उन्हें अदालत लेकर जाएंगे। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हम इसे ऐसे नहीं जाने देंगे।’’ 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वह उसके खिलाफ साजिश वाला चुनाव अभियान चलाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बयान ऐसे समय दिया जब एक दिन पहले कांग्रेस ने एक वीडियो रिलीज की थी जिसमें एक ‘‘भाजपा नेता’’को 40 प्रतिशत के कमीशन पर नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलते हुए कथित रूप से दिखाया गया।

निर्मला ने कहा, ‘‘भाजपा कानूनी सलाह ले रही है... भाजपा को बदनाम के लिए जो संस्थान और लोग इस साजिश में शामिल हैं, हम उन्हें अदालत लेकर जाएंगे। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हम इसे ऐसे नहीं जाने देंगे।’’ 

वीडियो जारी करने वाली वेबसाइट ‘टीएनएन वल्डर्’ की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पोर्टल ने जनवरी में लंदन में ईवीएम पर कपिल सिब्बल के संबोधन का प्रसारण किया था। वेबसाइट दिसंबर 2018 में पंजीकृत हुई थी और इसके पास एक साल का लाइसेंस है।

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि कांग्रेस की योजना इसे चुनावों के बाद बंद करने की हो। पार्टी साजिश वाला चुनाव अभियान चला रही है। मैं मीडिया की आभारी हूं कि उन्होंने उन्हें एक मिनट से ज्यादा समय नहीं दिया।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनिर्मला सीतारमणलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर