लाइव न्यूज़ :

भाजपा बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने तक आराम नहीं करेगी : शाह

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:24 IST

Open in App

कोलकाता, 11 फरवरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने से पहले भाजपा आराम नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि यह ‘लड़ाई’ केवल ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटाने की नहीं है बल्कि राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की है।

भाजपा के ‘सोशल मीडिया योद्धाओं’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने तक आराम नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। राज्य में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

भगवा पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की चुनावी जीत से ओडिशा, तेलंगाना और अन्य राज्यों में पार्टी के लिए रास्ता बनेगा जहां पर भाजपा सत्ता में नहीं है।

उन्होंने भाजपा की सोशल मीडिया टीम को पश्चिम बंगाल की 10 करोड़ की आबादी में से दो करोड़ आबादी तक पार्टी के संदेशों एवं केंद्र की उपलब्धियों को पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?