लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के फैसले पर जनजागरण अभियान चलाएगी BJP

By नितिन अग्रवाल | Updated: August 27, 2019 08:05 IST

महाराष्ट्र सहित तीन राज्यों और उसके बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस कार्यक्र म को सरकार के बड़े फैसले पर मिले जनसमर्थन को वोट में तब्दील करने की योजना के तौर पर देखा जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित कई स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई हैराहुल गांधी ने देश की भावनाओं से खुद को जानबूझकर अलग-थलग कर लिया है-बीजेपी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने को लेकर भाजपा देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी.

इसके तहत देशभर में प्रदेशों की राजधानियों के स्तर पर 35 बड़ी 370 जिला स्तर की सभाएं आयोजित की जाएंगी.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इसमें केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा इस कार्यक्रम के जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्ककरके उन्हें सरकार के इस फैसले की अहिमयत के बारे में जानकारी दी जाएगी.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को होने वाले फायदों और उसके विकास के प्रति देश की जिम्मेदारी के बारे में जागरूकता फैलाएगी.

1 सितंबर से 30 सितंबर तक इस कार्यक्र म की जिम्मेदारी सोची समझी रणनीति के तहत पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की टीम के धुरंधर खिलाडि़यों को मैदान में उतारा गया है.

इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, जितेंद्र सिंह के अतिरिक्त पार्टी उपाध्यक्ष बी.जे. पांडा, राष्ट्रीय सचिव वाई. सत्य कुमार, पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, लद्दाख के युवा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल और कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या को शामिल किया गया है.

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित कई स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई है.

विधानसभा चुनाव में होगा फायदा

पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि इस फैसले के बाद पार्टी को बड़े स्तर पर जनसमर्थन मिला है.

हालांकि, यह फैसला वोट बैंक की राजनीति के लिए नहीं किया गया, लेकिन फिर भी पार्टी को अगले कई चुनावों में इसका फायदा मिलेगा.

राहुल ने खुद को अलग-थलग कर लिया

अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस और राहुल गांधी के रुख के सवाल पर प्रधान ने कहा कि पूरा देश इस फैसले पर सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन राहुल गांधी ने देश की भावनाओं से खुद को जानबूझकर अलग-थलग कर लिया है. ऐसे में उन पर केवल तरस खाया जा सकता है.

टॅग्स :धारा ३७०अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील