लाइव न्यूज़ :

भाजपा अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण को राजनीतक रंग देना चाहती है: मायावती

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:02 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जुलाई बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए धर्मांतरण के मुद्दे को राजनीतिक रंग देना चाहती है।

मायावती ने एक बयान में कहा, "डरा-धमका कर या लालच देकर किसी का धर्म परिवर्तन कराना पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों की सही जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन एक सोची समझी रणनीति और साजिश के तहत इसकी आड़ में इसे जबरन हिंदू (बनाम) मुस्लिम मुद्दा बनाना तथा पूरे मुस्लिम समुदाय को शक की नजरों से देखना कतई उचित नहीं है। बसपा इसका डट कर विरोध करेगी।"

उन्होंने कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि धर्मांतरण की आड़ में देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश काफी पहले से चल रही थी और अगर यह सच है तो देश की खुफिया एजेंसियां अब तक क्या कर रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर अब जो कार्रवाई हो रही है, वह बहुत पहले हो जानी चाहिए थी।

बसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "इसके पीछे हमें भाजपा का राजनीतिक स्वार्थ ज्यादा नजर आ रहा है और ऐसा लगता है कि अब वे देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए इसे राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। अगर यह वाकई में कोई साजिश है तो अत्यंत निंदनीय है।"

इसके अलावा मायावती ने यह भी कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया तत्व बता कर अब तक जिन लोगों की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की है, उनमें ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रभावित हुए हैं और इससे समुदाय में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

हालांकि, उन्होंने किसी के नाम का जिक्र किये बगैर यह कहा।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगियों के खिलाफ हाल में इस तरह की कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब