लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक पर BJP ने शेयर किया वीडियो, '...ये मोदी है, उसी भाषा में जवाब देना जानता है'

By भारती द्विवेदी | Updated: September 29, 2018 16:40 IST

सेना के इस साहस और पराक्रम के उपलक्ष्य में 28 से 30 सितंबर तक देश में अलग-अळग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 सितंबर: भारतीय जवानों ने आज ही के दिन दो साल पहले सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सेना के उस शौर्य और वीरता को आज देश भर में सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो जारी किया है। बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले जवानों के पराक्रम को हम सैल्यूट करते हैं।' 

बीजेपी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सर्जिकल स्ट्राइक के फुटेज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दिखाया गया है। वीडियो में पीएम मोदी कहते हैं कि 'जब कोई आतंकवाद निर्यात करने का उद्योग बनाकर बैठा हो, युद्ध लड़ने की ताकत नहीं है, पीठ पर वार करने के प्रयास होते हैं, तो ये मोदी है (थोड़ा रुककर) उसी भाषा में जवाब देना जानता है।' 

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2016 को सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सेना ने इस अभियान के तहत सात आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया था। ये सेना की तरफ से उरी में सेना के ठिकाने पर हुए आतंकी हमले के जवाब था। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान ने सिर्फ ठिकाने नष्ट किए गए थे बल्कि कई आतंकी भी मारे गए थे। सेना के इस साहस और पराक्रम के उपलक्ष्य में 28 से 30 सितंबर तक देश में अलग-अळग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल