लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 'फर्जी हिंदुओं' वाले बयान को लेकर राहुल पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘जमीन से कट गए हैं।’’ इससे पहले राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोग ‘फर्जी हिंदू’ हैं और अपने लाभ के लिए ‘धर्म की दलाली’ करते हैं।

राहुल ने कांग्रेस की महिला इकाई ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भाजपा-आरएसएस के बिल्कुल विपरीत है और दो विचारधाराओं में से केवल एक ही देश पर शासन कर सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "राहुल गांधी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। वह पूरी तरह से जमीन से कटे हुए हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यही मुख्य समस्या है।"

महिलाओं के प्रति सम्मान को लेकर आरएसएस पर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता को इस बारे में कोई भ्रम है तो उन्हें जमीन पर उतरना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है। वह गंभीर व्यक्ति नहीं हैं। राहुल गांधी के ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ को देखें। कभी वह कागज पढ़कर बोलते हैं, कभी दो तीन पंक्तियों को कॉपी कर, उन्हें नहीं पता है कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है।"

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है। पात्रा ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने अपने भाषण में हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। (देवी) लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती करोड़ों लोगों की भावनाओं के केंद्र में हैं। यह कहना कि दुर्गा जी पर हमला हुआ है, ऐसे शब्दों का उपयोग करना किसी भी धर्म के संदर्भ में सही नहीं है।’’

इसके साथ ही पात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ न दुर्गा माँ की और न ही लक्ष्मी माँ की शक्तियाँ कम हुई हैं..हाँ अपने बेटे की नासमझियों के कारण किसी की शक्ति कम हुई है तो वह ‘सोनिया माता’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़