लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी, तमिलनाडु भाजपा ने बनाई योजना

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2022 13:51 IST

भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने घोषणा की है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्य में पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी भेंट की जाएगी। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Open in App

भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां देकर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। साथ ही 720 किलोग्राम मछली भी लोगों में बांटी जाएगी। इसके अलावा कुछ और योजनाएं भी बनाई गई हैं।

मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने बताया, 'हमने चेन्नई में सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की है और फैसला किया है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यहां पैदा हुए सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।'

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अंगूठी बांटने पर आने वाले खर्च के बारे में सवाल पर मंत्री ने कहा, 'हर अंगूठी 2 ग्राम की होगी जिसकी कीमत लगभग 5000 रुपये पड़ेगी है।' पार्टी की स्थानीय इकाई ने 17 सितंबर को इस अस्पताल में लगभग 10-15 प्रसव का अनुमान लगाया है। 

'ये कोई 'रेवड़ी' नहीं, बस जन्मदिन मना रहे हैं'

मंत्री ने कहा, 'यह कोई फ्रीबी नहीं है। हम सिर्फ उस दिन पैदा हुए बच्चों का स्वागत करके अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं।'

भाजपा द्वारा 30 अगस्त को भेजे गए तीन पन्नों के पत्र में भी सभी राज्यों को पिछले वर्षों में आयोजित कार्यक्रमों की तरह पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर को 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत रक्तदान और चिकित्सा जांच शिविर आदि लगाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व ने सख्ती से कहा था कि कोई केक नहीं काटा जाए और न ही हवन किया जाए।

720 किलो मछली बांटने की योजना

एल मुरुगन ने कहा, 'हमने 720 किलो मछली बांटने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) योजना मछली की खपत को प्रोत्साहित करती है और इसलिए हम इसे वितरित कर रहे हैं। हम जानते हैं कि पीएम शाकाहारी हैं।'

उन्होंने कहा कि 720 किलो का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पीएम मोदी इस साल 72 साल के हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को तटों पर सफाई दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?