लाइव न्यूज़ :

Nupur Sharma: बीजेपी ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 16:38 IST

नुपुर शर्मा पर कार्रवाई से पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए कथित विवादास्पद बयान पर पार्टी ने बयान जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देनुपुर शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से किया गया निलंबितनिलंबित होने वाले नवीन कुमार जिंदल दिल्ली बीजेपी के मीडिया हैड हैं 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। रविवार को पार्टी ने यह कार्रवाई की है। नुपुर शर्मा को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित किया गया है। पार्टी ने नुपुर शर्मा के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि उनके विचार विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत हैं।

पार्टी ने कहा कि नुपुर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के संविधान का नियम 10 (अ) तोड़ा है। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। नवीन कुमार जिंदल दिल्ली बीजेपी के मीडिया हैड हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए कथित विवादास्पद बयान पर पार्टी ने बयान जारी किया था।

पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान से किनारा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी की ओर से यह कहा गया था। बीजेपी की ओर से यह कहा गया था कि पार्टी किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

ज्ञानवापी मुद्दे पर एक न्यूज चैनल डिबेट में नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित तौर पर अपमान जनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर उनके खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। साथ ही उन्हें जान से मारने की भी धमकियां भी मिली हैं। उनकी इस टिप्पणी पर कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के बीच बवाल भी देखने को मिला।

टॅग्स :नूपुर शर्मानवीन जिंदलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?