लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लेनिन की मूर्ति तोड़ने का आरोप, 3 दिन से जारी है हिंसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2018 10:05 IST

Vladimir Lenin Statue bulldoze: इस घटना पर सीपीआई(एम) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये हिंसक घटनाएं पीएम मोदी द्वारा बीजेपी को लोकतांत्रिक बताने के दावों का मजाक है।

Open in App

अगरतला, 6 मार्च;  त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 13 जिलों में लगातार हिंसा जारी है। राज्य में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद अब वामपंथी स्मारकों को तोड़ा जा रहा है। जिसका आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर है। वामपंथी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक बीजेपी समर्थकों ने त्रिपुरा के बेलोनिया सबडिविजन में बुलडोजर से रूसी क्रांति के लीडर व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को तोड़ दिया है। ये मूर्ती पिछले पांच साल से बेलोनिया सबडिविजन में लगी थी। विधानसभा के चुनाव के 3 दिन के बाद ही बीजेपी समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मूर्ती को बुलडोजर लगाकर जमीन पर गिरा दिया। सीपीएम जहां इसे कम्युनिस्ट फोबिया का एक उदाहरण बता रही है तो वहीं, बीजेपी ने इसे कम्युनिस्टों के खिलाफ लोगों के गुस्सा बताया है। साम्यवादी विचारधारा के नायक लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से वामपंथी दल और उनके कैडर काफी नाराज हैं।इस घटना पर सीपीआई(एम) ने प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारिक वेबसाइट से वामपंथी कैडरों और दफ्तरों पर हुए हमलों की लिस्ट भी जारी की है। इनका कहना है कि ऐसे हिंसा पैदा करके पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथी ही उन्होंने कहा कि ये हिंसक घटनाएं पीएम मोदी द्वारा बीजेपी को लोकतांत्रिक बताने के दावों का मजाक है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018सीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"