लाइव न्यूज़ :

नीतीश बाबू को पहचानता कौन था, यह कौन हैं?, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2023 16:02 IST

बिहारः नीतीश कुमार से बड़ा दलबदलू शायद ही इस देश का कोई नेता होगा। कर्पूरी से लेकर जार्ज साहब तक को ठगने का काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार बिहार को लुटवा रहे हैं और झोला भर रहे हैं।विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है। बिहार सरकार के ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार..यह कौन है? जब हमारे पिता जी देश के लिए लड़ रहे थे, तब उनकी पैदाइश नहीं हुई होगी। मेरे पिताजी तो देश के योद्धा रहे। 1962 का युद्ध लड़ा। नीतीश कुमार का तो जन्म ही हुआ होगा।

 

कहां गलतफहमी में नीतीश बाबू आ गए। नीतीश बाबू को पहचानता कौन था। जब वो राजनीतिक रूप से पैदा नहीं हुए थे तभी से लोग शकुनि चौधरी को जानते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों ने जब भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि नीतीश कुमार ने आपके पिता शकुनी चौधरी के लिए बहुत कुछ किया। यह सवाल सुनते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भड़क गए।

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी को उन्होंने किया? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बड़ा दलबदलू शायद ही इस देश का कोई नेता होगा। मैं तो सोच रहा हूं कि नीतीश का कैलेंडर जारी करूं वो कब किस दल में रहे हैं। उन्होंने कर्पूरी से लेकर जार्ज साहब तक को ठगने का काम किया। नीतीश बिहार को लुटवा रहे हैं और अपनी पार्टी का झोला भर रहे हैं।

इसके आलावा उनसे कुछ भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब बिहार में मन नहीं लग रहा है। इसलिए वो चाय-नाश्ता करने के लिए यहां- वहां घूमते रहते हैं।

वह पिछले दिनों ममता दीदी के पास गए थे चाय-नाश्ता करने, उसके बाद अखिलेश यादव से पास पहुंचे। लकिन इसके बाद भी अभी तक ये लोग यह बता ही नहीं पा रहें हैं कि दूल्हा कौन होगा और सहबाला कौन बनेगा? वहीं, बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं?

नीतीश कुमार को ताकत है तो बजरंगबली को बैन करके दिखाएं? उसके बाद मालूम चल जाएगा की बिहार की जनता उनका क्या हश्र होगा। यह जनता सब देख रही है, इसका जवाब उनको जरूर मिलेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर से कहा कि सम्राट चौधरी जदयू राजद से होते हुए भाजपा में गया है। उसके पिता शकुनी चौधरी के लिए हमने काफी कुछ किया था। इसी बयान के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर सुनाया।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप