लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: आप पर बरसे भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, कहा- आफताब पूनावाला संग मेरे रिश्ते को साबित करने पर मैं...

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 16, 2022 13:55 IST

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि वह यह साबित करने के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने को तैयार हैं कि वह आफताब अमीन पूनावाला से संबंधित नहीं हैं। आफताब पर दिल्ली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला से कनेक्शन होने को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप पर निशाना साधा।शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी 24 घंटे के अंदर यह साबित कर देती है कि वह आफताब के रिश्तेदार हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।श्रद्धा द्वारा आफताब पर शादी के लिए दबाव डालने के बाद आफताब अमीन पूनावाला को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

नई दिल्ली: अपनी 'लिव-इन पार्टनर' श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला से कनेक्शन होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी 24 घंटे के अंदर यह साबित कर देती है कि वह आफताब के रिश्तेदार हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

मंगलवार को शहजाद पूनावाला ने आप नेता नरेश बालियान को कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें सवाल किया गया था कि क्या आफताब पूनावाला का शहजाद पूनावाला के साथ कोई संबंध है। दरअसल, दोनों के उपनाम एक हैं, इस वजह से दोनों को एकसाथ जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आप विधायक ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा था, "अगर इनके बीच कोई रिश्ता नहीं है तो शहजाद पूनावाला क्यों भाग रहे हैं?"

शहजाद ने ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि उनके वकील आप नेता को निराधार, लापरवाह और अपमानजनक बयानों के लिए नोटिस भेजेंगे। इस पर आप नेता ने कहा कि वह कानूनी नोटिस से डरने वाले नहीं हैं और वह श्रद्धा वाकर के लिए न्याय के लिए आवाज उठाएंगे। वहीं, अब शहजाद ने बुधवार को कहा कि अगर आप नेता 24 घंटे के भीतर साबित कर सकते हैं कि शहजाद आफताब से संबंधित हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

शहजाद ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूनावाला के सरनेम से कई लोग हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वे कोई कड़ी साबित नहीं कर पाए तो अरविंद केजरीवाल को राजनीति छोड़नी होगी। इसी सिलसिले में शहजाद पूनावाला ने बुधवार सुबह अपना एक वीडियो भी ट्वीट किया है। 

क्या है मामला?

श्रद्धा द्वारा आफताब पर शादी के लिए दबाव डालने के बाद आफताब अमीन पूनावाला को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे थे और इसी साल महाराष्ट्र से दिल्ली शिफ्ट हो गए। हत्या झगड़े के बाद 18 मई को हुई थी, लेकिन इस हफ्ते श्रद्धा के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला सामने आया।

आफताब के कबूलनामे से भयानक विवरण सामने आए कि कैसे उसने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर उन्हें फ्रीजर में रख दिया ताकि वह एक-एक करके टुकड़ों को नष्ट कर सके। इस मामले के सामने आने से अब राजनीतिक हलचल भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडAam Aadmi PartyBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप