डेढ़ घंटे हो गए इतना मत बैठाओ यार मर जाएंगे हम, अखिलेश यादव का वीडियो साझा कर संबित पात्रा ने ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Published: January 29, 2022 03:00 PM2022-01-29T15:00:06+5:302022-01-29T15:49:51+5:30

अखिलेश यादव द लल्लन टॉप के शो जमघट में नजर आए थे। अखिलेश यादव का यह साक्षात्कार सौरभ द्विवेदी ने लिया था जिसे 27 जनवरी को प्रसारित किया गया था।

bjp spokesperson sambit patra took a pinch by sharing the video of akhilesh yadav interview | डेढ़ घंटे हो गए इतना मत बैठाओ यार मर जाएंगे हम, अखिलेश यादव का वीडियो साझा कर संबित पात्रा ने ली चुटकी

डेढ़ घंटे हो गए इतना मत बैठाओ यार मर जाएंगे हम, अखिलेश यादव का वीडियो साझा कर संबित पात्रा ने ली चुटकी

Highlightsसंबित पात्रा ने अखिलेश यादव के एक हालिया साक्षात्कार का छोटा क्लिप साझा किया हैइस क्लिप सपा प्रमुख कहते नजर आ रहे हैं कि इतनी देर बैठाओगे तो हम मर जाएंगे

नई दिल्लीः भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक वीडियो साझा कर उनपर चुटकी ली है। यह वीडियो अखिलेश यादव के एक हालिया साक्षात्कार का हिस्सा है जिसे संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। 9 सेकेंड का यह वीडियो दरअसल साक्षात्कार खत्म होने के बाद (बिहाइंड द सीन) का है जिसमें अखिलेश यादव काफी देर तक साक्षात्कार के चलने का जिक्र कर रहे हैं।

द लल्लन टॉप के मुखिया सौरभ द्विवेदी को दिए इस साक्षात्कार के आखिर में अखिलेश यादव कहते नजर आ रहे हैं कि बहुत चलाया। डेढ़ घंटा हो गया क्या? पीछे से एक आवाज आती है 1:30। सपा प्रमुख चौंकते हुए कहते हैं- 'अरे भाई, इतना मत बैठओ यार मर जायेंगे हम।'

संबित ने इसी हिस्से को साझा करते हुए लिखा कि फर्क साफ है! एक तरफ मोदी-योगी है जो दिन के 24 घंटे में 18-18 घंटे काम करते हैं.. दूसरी तरफ बबुआ है जो 1.30 घंटे में थक गए.. सोकर सत्ता चलाने वालों को नकार उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर योगी सरकार को चुनेगी।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव द लल्लन टॉप के शो जमघट में नजर आए थे। अखिलेश यादव का यह साक्षात्कार सौरभ द्विवेदी ने लिया था जिसे 27 जनवरी को प्रसारित किया गया था। अखिलेश यादव का यह साक्षात्कार काफी लंबा चला था। जमघट में अखिलेश के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी सवाल जवाब किया गया था। वहीं 28 जनवरी को गोंडा के विधायक राजा भैया की भी बातचीत प्रसारित की गई।

 

Web Title: bjp spokesperson sambit patra took a pinch by sharing the video of akhilesh yadav interview

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे