लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने चुनाव में खर्च किए 27000 करोड़, कांग्रेस ने उठाये सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: June 8, 2019 05:42 IST

लोकसभा चुनाव में कुल जो खर्च हुआ उसकी 45 फीसदी रकम अकेले भाजपा ने अपने चुनाव अभियान पर खर्च की. इस रिपोर्ट की माने तो चुनाव का कुल खर्च लगभग 55 हजार करोड़ आंका गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने  27000 करोड़ रुपया चुनाव में पानी की तरह बहा दिया. भाजपा ने 437 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए और प्रत्येक लोकसभा सीट पर 62 करोड़ रुपया का खर्चा किया.

नई दिल्ली, 7 जून:लोकसभा चुनाव में 300 पार का नारा देकर जीती भारतीय जनता पार्टी ने  27000 करोड़ रुपया चुनाव में पानी की तरह बहा दिया. यह खुलासा सेंट्रर फॉर मीडिया स्टडीज के ताजा रिपोर्ट में किया गया है. 

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि लोकसभा चुनाव में कुल जो खर्च हुआ उसकी 45 फीसदी रकम अकेले भाजपा ने अपने चुनाव अभियान पर खर्च की. इस रिपोर्ट की माने तो चुनाव का कुल खर्च लगभग 55 हजार करोड़ आंका गया है. 

भाजपा ने 437 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए और प्रत्येक लोकसभा सीट पर 62 करोड़ रुपया का खर्चा किया. कांग्रेस ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर इतनी रकम आई कहां से. पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो खर्चा किया उससे 43 फीसदी भारत के स्वास्थ्य बजट की भरपाई हो सकती थी. दस फीसदी भरपाई रक्षा बजट की और 45 फीसदी मनरेगा में. 

कांग्रेस ने नमामि गंगे पर सवाल उठाया और कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल में गंगा सफाई के नाम पर 24 हजार करोड़ खर्च कर दिये. लेकिन क्या गंगा साफ हुई. इस सर्वे रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि भाजपा ने प्रत्येक मतदाता पर 700 रुपये का खर्चा किया. जो लगभग 100 करोड़ प्रति संसदीय क्षेत्र आता है. 

कांग्रेस का दावा था कि देश के दस से 12 फीसदी मतदाताओं ने यह स्वीकार किया कि उनको भाजपा की ओर से वोट डालने के लिए नगद राशि दी गयी. चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए अभिषेक सिंघवी ने पूछा कि चुनावी बॉन्ड पर पारदर्शिता लाई जाए क्योंकि वर्तमान में चुनाव बॉन्ड को लेकर जो व्यवस्था की गयी  है उससे लगता है कि सत्तारुढ़ दल को लाभ पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है. 

कांग्रेस ने यह भी मांग उठाई कि तत्काल राष्ट्रीय चुनाव कोष की स्थापना हो जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार दान दे सके और चुनाव आयोग नियमों का निर्धारण कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को समय का निर्धारण करें. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया