लाइव न्यूज़ :

"राजनीतिक वंशवाद खत्म करने का बिल तो लाये भाजपा, सबसे पहले मैं वोट करूंगा", तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने तंजभरे लहजे में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 7, 2023 09:04 IST

ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा राजनीति वंशवाद को समाप्त करने के लिए कोई बिल लेकर आती है तो वह पहले शख्स होंगे, जो उस बिल पर दस्तखत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने राजनीतिक वंशवाद पर घेरा भाजपा कोकेंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा जितना भी राजनीतिक वंशवाद की आलोचना करे, वो खुद इससे दूर नहीं हैभाजपा राजनीति वंशवाद समाप्त करने का बिल लाती है तो वह सबसे पहल उस पर दस्तखत करेंगे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राजनीतिक दलों में फलते-फूलते वंशवाद को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा जितना भी राजनीतिक वंशवाद की आलोचना करे लेकिन सच्चाई यह है कि वो इसे खत्म करने या दूर करने का प्रयास नहीं कर सकती है।

कोलकाता के डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीते गुरुवार कहा कि अगर भाजपा राजनीति वंशवाद को समाप्त करने के लिए कोई बिल लेकर आती है तो वह पहले शख्स होंगे, जो उस बिल पर दस्तखत करेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ बिल तो लेकर आये, वो पहले ऐसे लोकसभा सदस्य होंगे, जो इसका खुलकर समर्थन करेंगे।

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे ने कहा कि लेकिन ऐसा करने से पहले भाजपा को खुद के भीतर पनप रहे राजनीतिक वंशवाद को देखना होगी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा को वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए एक विधेयक लाने दीजिए, मैं इसके लिए वोट करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा।"

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने इससे पहले भी भाजपा पर हमला करते हुए उसे कोरोना की तरह बताया था। पश्चिम बंगाल में चल रहे पंचायत के चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने हैं, जिसके कारण दोनों के बीच जमकर सियासी संग्राम चल रहा है।

उसी का नतीजा है कि तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को कोरोना वायरस तक की संज्ञा दे दी। इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी ने इस तंज के साथ इस बात का बी दावा किया कि कोरोना रूपी भाजपा के खिलाफ बचाव के लिए जनता के पास एकमात्र अस्त्र हैं ममता बनर्जी और वो भाजपा रूपी कोरोना के खिलाफ कोविशील्ड की तरह काम कर रही हैं।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए बीते बुधवार को बर्धमान जिले के बैद्यपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, था ''भाजपा शासन में जिस तरह से देश के लिए पदक जीतने वाले पहलवानों को मजबूर किया गया कि वो अपने पदक गंगा में डुबो दं, उससे साफ है कि अगर भाजपा दोबारा केंद्र की सत्ता में आती है तो लोगों को मजबूर होना पड़ेगा अपना भविष्य डुबोने के लिए।"

उन्होंने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि भाजपा को सबक सिखाया जाना चाहिए। उसे किसी भी कीमत पर खारिज करना होगा क्योंकि भाजपा कोरोना वायरस की तरह है और अगर उस वायरस से बचना है तो लोगों के पास केवल तृणमूल और ममता बनर्जी ही एक वैक्सीन हैं।"

टॅग्स :Abhishek BanerjeeMamata BanerjeeTrinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?