लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ से नाराज़ शिवसेना क्या भाजपा से तोड़ेगी नाता?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 31, 2018 18:44 IST

उपचुनाव के दौरान प्रचार के समय हुई घटना से शिवसेना काफी आहत है और उद्धव ठाकरे ने आज ये साफ़ भी कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: अपनी लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत की चौथी सालगिरह मन रही बीजेपी को आज अपने सबसे पुराने सहयोगी शिव सेना से एक बार फिर गुरुवार को खरी खोटी सुनने को मिली। बीजेपी को ये सब उस दिन सुनने को मिला जब पार्टी ने उपचुनाव में एकजुट विपक्ष के सामने कैराना, फूलपुर में करारी हार झेलना पड़ी।

उपचुनाव के आज जो परिणाम आये हैं उसमें भाजपा और सहयोगी दल ने दो लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करी जबकि कांग्रेस और समर्थित दल ने बाकी दो लोकसभा सीट अपने कब्जे में करीं। वहीं 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने एक सीट जीती तो कांग्रेस ने 3 और बाकी सात सीटें अन्य दलों के खाते में गयीं।

ये भी पढ़ें: उपचुनाव नतीजों में बीजेपी को करारी शिकस्त, यहां देखें सभी सीटों पर विजेताओं की पूरी लिस्ट

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की पालघर लोकसभा सीट की जीत पर ही सवाल उठा दिए और चुनाव आयोग से पुनर्मतगणना की माँग कर डाली। उद्धव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी खासे नाराज़ दिखे और उन्होंने भाजपा नेता के चप्पल पहन कर शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की निंदा करी। उद्धव इस बात पर भी नाराज़ थे कि भाजपा के किसी नेता ने योगी आदित्यनाथ मामले पर न तो कोई स्पष्टीकरण दिया न ही माफी माँगी।

बता दें, आदित्यनाथ को इस घटना के ठीक बाद भी उध्दव ने अपनी एक चुनावी सभा में भी काफी बुरा भला कहा था। उन्होंने योगी के मुख्यमंत्री बनने पर सवाल उठाया और कहा की अगर वो सही में योगी हैं तो उन्हें सांसारिक सुखों से दूर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव में भी मात खा गए योगी आदित्यनाथ, कैसे जीतेंगे 2019 की जंग?

उद्धव ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वो होते तो आदित्यनाथ की उसी चप्पल से पिटाई करते। योगी ने बदले में सिर्फ इतना कहा कि वो उद्धव ठाकरे से ज़्यादा पूजा पाठ जानते हैं और ज़्यादा संस्कारी हैं।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं