लाइव न्यूज़ :

वीडियो जारी कर बीजेपी ने पूछा- देश जानना चाहता है, राफेल को लेकर आखिरी बार सच कब बोला था 'राहुल भईया'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2018 04:30 IST

राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस इस मुद्दे को बुधवार( 19 सितंबर) को कैग के समक्ष उठाएगी और इस मामले की विस्तृत जांच की मांग करेगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबर: राफेल डील को लेकर कांग्रेस और विपक्षी पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार पिछले कुछ महीनों से लगातार हमला बोल रही है। राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार के उपर कई सवाल उठाए हैं। राफेल सौदे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस इस मुद्दे को बुधवार( 19 सितंबर) को कैग के समक्ष उठाएगी और इस मामले की विस्तृत जांच की मांग करेगी। 

खबरों के मुताबिक शीर्ष कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर बुधवार को सुबह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसी बीच बीजेपी ने अपने अधिकारिक ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। 

इस वीडियो में राहुल गांधी के राफेल डील को लेकर मीडिया में दिए गए बयानों का छोटा-छोटा किल्प है। जिसमें राहुल गांधी हर जगह राफेल डील कितने में हुई, इसकी कीमत बता रहे हैं लेकिन वह हर बार अलग-अलग कीमत बता रहे हैं। 

राहुल गांधी ने राफेल के विमान की गलत कीमत बताने पर बीजेपी कई बार निशाना साध चुकी है। बता दें कि राफेल डील की कीमत को लेकर राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से भी सवाल पूछा था। लेकिन राफेल की कीमत जो संसद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई राहुल गांधी ने उसे झूठा करार दे दिया है। 

हाल ही के एक इंटरव्यू के वक्त जब रक्षा मंत्री से जब यह सवाल किया गया कि उन्होंने राफेल सौदे की कीमत बताने की बात कही थी तो उन्होंने कहा, वह सिर्फ राफेल विमान की बेसिक कीमत 670 करोड़ रुपये की बात की थी। जो उन्होंने संसद में पहले ही बताया दिया था।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदाकांग्रेसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत