लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने अनंत कुमार हेगड़े को भेजा कारण बताओ नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 20:03 IST

वहीं, कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में भाजपा नेता अनंत हेगड़े के कथित बयान को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए तथा हेगड़े के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे हेगड़े ने दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था। कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा नेताओं के वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता की लड़ाई का विरोध किया था और ऐसे में उनके ये बयान चौंकाने वाले नहीं है।

महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांसद अनंत कुमार हेगड़े को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह जानकारी कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेगड़े ने बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था। 

वहीं, कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में भाजपा नेता अनंत हेगड़े के कथित बयान को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए तथा हेगड़े के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली चुनाव में ध्रुवीकरण के माध्यम से वोट हासिल करने के लिए भाजपा के कई नेता और मंत्री भड़काऊ बयान दे रहे हैं जो देश की आत्मा पर चोट है।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महात्मा गांधी का और आजादी के आंदोलन का इससे (हेगड़े की टिप्पणी) बढ़कर कोई अपमान नहीं हो सकता। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर प्रधानमंत्री और सरकार कार्रवाई नहीं करते हैं तो यह साबित हो जाएगा कि इनकी नीयत में खोट है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री संसद में आएं और इस मामले पर स्पष्टीकरण दें।’’ 

कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा नेताओं के वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता की लड़ाई का विरोध किया था और ऐसे में उनके ये बयान चौंकाने वाले नहीं है। हेगड़े की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ‘कट्टाग्रह’ पर विश्वास रखने वाले सत्याग्रह को स्वीकार नहीं कर सकते। सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘ये मोदी जी का ‘भारत’ है जहां बापू के विचार और उनके रास्ते पर रोज हमला होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, क्या अनंत हेगड़े पर कार्रवाई होगी? अगर कार्रवाई नहीं होती है तो साबित हो जाएगा कि आवाज हेगड़े की है और विचार मोदी जी के हैं।’’ इससे पहले पार्टी प्रवक्ता जयवीर गिल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महात्मा गांधी को अंग्रेजों के चमचों और जासूसों के कैडर से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।’’ शेरगिल ने कहा कि हेगड़े के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समय भाजपा को ‘नाथूराम गोडसे पार्टी’ कहा जाना चाहिए। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है