लाइव न्यूज़ :

राहुल के मुस्लिम ब्रदरहुड वाले बयान पर बीजेपी का पटलवार- विदेश में देश को बदनाम किया गया

By भाषा | Updated: August 25, 2018 00:29 IST

संबित पात्रा ने कहा- ‘राहुल गांधी क्या आपने हिन्दुस्तान की सुपारी ली हुई है, क्या आपने भारतवर्ष की सभ्यता और संस्कृति तथा लोकतांतत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की सुपारी ली हुई है जो विदेश जाकर अपने ही देश को बदनाम करने पर तुले हो।’

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्त: राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस की तुलना कट्टरपंथी इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से किए जाने के बाद भगवा पार्टी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि उन्हें भारत की अभिकल्पना के साथ धोखा बंद करना चाहिए।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (जिनका हाल में निधन हुआ) जैसे लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पृष्ठभूमि के हैं और गांधी द्वारा लंदन में एक कार्यक्रम में संगठन की तुलना एक इस्लामी संगठन से किया जाना ‘‘अक्षम्य’’ है।उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी क्या आपने हिन्दुस्तान की सुपारी ली हुई है, क्या आपने भारतवर्ष की सभ्यता और संस्कृति तथा लोकतांतत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की सुपारी ली हुई है जो विदेश जाकर अपने ही देश को बदनाम करने पर तुले हो।’’ पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गांधी यह कैसे कह सकते हैं कि हिन्दुस्तान की सोच, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की सोच आतंकी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की सोच है? क्या वह कहना चाहते हैं कि हिन्दुस्तान ने एक आतंकी संगठन को समर्थन दिया है और देश की जनता की सोच एक आतंकी संगठन की सोच है।उन्होंने कहा कि गांधी को भारत की अभिकल्पना से धोखा करना बंद करना चाहिए। पात्रा ने कहा कि भारतीय होने पर गर्व करने की जगह राहुल गांधी देश को अपमानित और नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के पास न नेतृत्व क्षमता के गुण हैं, न उन्हें भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की समझ है और न ही हिन्दुस्तान की जनता के प्रति सेवा का कोई भाव है।भाजपा नेता ने कहा कि गांधी के पास केवल एक ही योग्यता है कि वह मोदी, भाजपा और आरएसएस के प्रति नफरत का भाव रखते हैं और उनकी गैर जिम्मेदार तथा अपरिपक्व टिप्णियां इसी का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता द्वारा दिखाई गई ‘‘हताशा’’ ठीक उसी तरह की है जैसी कि 2014 के आम चुनाव से पहले उनकी पार्टी ने 2013 में दिखाई थी और आरएसएस पर आतंकी शिविर चलाने का आरोप लगाया था तथा हिन्दू आतंकवाद का झूठा राग अलापा था। पात्रा ने कहा, ‘‘आप (गांधी) लोकतंत्र के प्रति इतनी नफरत क्यों रखते हो...आप हिन्दुओं से नफरत क्यों करते हो ?’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, वह कल पाकिस्तान के अखबारों की सुर्खियों में होगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"