लाइव न्यूज़ :

"कोयले की दलाली में हाथ काला": भाजपा ने 'कांग्रेस फाइल्स' का तीसरा एपिसोड किया जारी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2023 14:36 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 1,86,000 रुपये के कथित कोयला घोटाले को लेकर यूपीए सरकार पर हमला करते हुए 'कांग्रेस फाइल्स' की तीसरी कड़ी जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 'कोयले की दलाली में हाथ काला' शीर्षक से वीडियो पोस्ट किया।भाजपा ने कहा कि 2012 के कोयला घोटाले में तत्कालीन यूपीए सरकार के हाथ ही नहीं चेहरा भी काला पड़ गया था।भाजपा ने आरोप लगाया कि कोयला भ्रष्टाचार का शिकार हो गया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 1,86,000 रुपये के कथित कोयला घोटाले को लेकर यूपीए सरकार पर हमला करते हुए 'कांग्रेस फाइल्स' की तीसरी कड़ी जारी की। वीडियो में भाजपा यूपीए के कार्यकाल में कोयला खदानों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसी। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 'कोयले की दलाली में हाथ काला' शीर्षक से वीडियो पोस्ट किया। 

भाजपा ने कैप्शन में लिखा, "कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए 'हाथ' की कहानी...।" भाजपा ने वीडियो में कहा, "'कोयले की दलाली में हाथ काला' वाली कहावत तो आप सभी ने सुनी ही होगी। लेकिन यह सिर्फ कहावत नहीं है, सच्चाई भी है। 2012 के कोयला घोटाले में तत्कालीन यूपीए सरकार के हाथ ही नहीं चेहरा भी काला पड़ गया था।"

पार्टी ने आरोप लगाया कि कोयला भ्रष्टाचार का शिकार हो गया। भाजपा ने वीडियो में कहा, "मनमोहन सिंह जब दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कई वादे किए, लेकिन उनके कार्यकाल में वादों की जगह उनकी घड़ी में भ्रष्टाचार ही सुर्खियां बना।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगे दावा किया कि "कोयला घोटाले" के कारण राष्ट्रीय खजाने को 1,86,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

भाजपा ने वीडियो में कहा, "2004-2009 के दौरान लगभग 100 कंपनियों को बिना किसी नीलामी के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोयला खदानों का आवंटन किया गया था। इस घोटाले से देश को करीब 1,86,000 रुपये का नुकसान हुआ। कैग ने भी कोयला खदानों के गलत आवंटन की ओर इशारा किया था। 2004-2009 के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्रालय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और स्वयं प्रधानमंत्री के अधीन था।" 

भाजपा ने आगे कहा, "इस घोटाले से न सिर्फ देश को आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि इसकी छवि को भी नुकसान पहुंचा है।" भाजपा ने रविवार को 'कांग्रेस फाइल्स' का पहला एपिसोड 'कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार' शीर्षक से पोस्ट किया था। वीडियो में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस के "70 साल" शासन में 48,20,69,00,00,000 रुपये के घोटाले का आरोप लगाया।

टॅग्स :कांग्रेसBharatiya Janata Partyकोयला घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम