लाइव न्यूज़ :

झाबुआ उपचुनाव: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सांसद प्रज्ञा का नाम नहीं है शामिल

By भाषा | Updated: September 30, 2019 15:35 IST

मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया, ‘‘झाबुआ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए हमने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इस सीट पर भानू भूरिया को भाजपा ने टिकट दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की 40 नामों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें भोपाल सीट की विवादास्पद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि केवल प्रज्ञा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य सांसदों के नाम भी इसमें नहीं हैं।

भाजपा ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की 40 नामों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें भोपाल सीट की विवादास्पद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम नहीं है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने सोमवार को बताया कि रविवार को जारी इस सूची में स्टार प्रचारक के रूप में जिन 40 भाजपा नेताओं के नाम हैं, उनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर शामिल हैं।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस आदिवासी बहुल झाबुआ सीट पर प्रचार नहीं करेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह अंतिम सूची है और वह दोनों इस उपचुनाव में प्रचार करने नहीं आएंगे।

पाराशर ने कहा कि केवल प्रज्ञा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई अन्य सांसदों के नाम भी इसमें नहीं हैं। इसके अलावा, प्रज्ञा की तबियत भी ठीक नहीं है। मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) के खिलाफ भाजपा ने अपने युवा नेता भानू भूरिया को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है। भानू (36) पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और वह वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के झाबुआ जिले के अध्यक्ष हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया, ‘‘झाबुआ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए हमने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इस सीट पर भानू भूरिया को भाजपा ने टिकट दिया है।’’

भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है। डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं। इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनावमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर