लाइव न्यूज़ :

बीजेपी संकल्प पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत के तरह लाएंगे

By स्वाति सिंह | Updated: April 8, 2019 12:58 IST

केन्द्रीय गृहमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने द्वारा की घोषणा के मुताबिक देश में किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 साल तक ब्याज नहीं लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देतीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित व समाप्त करने को विधेयक।सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाना।कम से कम 50% महिला कर्मचारी रखने वाले MSME उद्योगों द्वारा सरकार के लिए 10% उत्पाद खरीद।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र जारी किया। बीजेपी द्वारा जारी 48 पन्नों के इस घोषणा पत्र में राष्ट्रवाद, किसानों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है।

इसमें तीन तलाक, निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित और ख़त्म करने के लिए विधेयक लाने की बात कही गई है। इसके साथ ही बीजेपी ने घोषणा किया है कि सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाएंगे। बीजेपी ने यह वादा किया है कि महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण देने की बात कही है।

केन्द्रीय गृहमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने द्वारा की घोषणा के मुताबिक देश में किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 साल तक ब्याज नहीं लगेगा। यानि यह कि 1 लाख के कृषि लोन पर पांच साल तक ब्याज नहीं लगेगा। 

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे और देश के सभी किसानों को 6000 सालाना मिलेगा। राजनाथ सिंह ने पार्टी का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी होने से पहले बताया कि संकल्प पत्र को तैयार करने वाली टीम में 12 लोग शामिल थे और उन्हें 12 श्रेणियों में विभाजित किया गया, हर विषय के लिए अलग सब कमेटी बनाई गई।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सिटीजन बिल को हम लागू करेंगे। किसी भी राज्य या उसके निवासी की पहचान के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कहा कि राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना की जाएगी और एक लाख तक के क्रेडिट कार्ड के लोन पर ब्याज नहीं लगेगा। साथ ही साथ देश के सभी किसानों को 6000 सालाना दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे और देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल बाद पेंशन देंगे। इसके अलावा देश में सारे चुनाव साथ हों इस पर भी बहस करेंगे और आम सहमति बनाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीजेपी संकल्प पत्रमहिला आरक्षणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतलो जी फाइनल डेटा?, 1,314 उम्मीदवार, 121 सीट पर 65.08 प्रतिशत मतदान, निर्वाचन आयोग ने कहा-इतिहास में अब तक सबसे अधिक

विश्वमैरी वोलस्टोनक्राफ्ट की विरासत और लाड़ली बहनों की ताकत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम