लाइव न्यूज़ :

चुनावी बॉन्ड योजना से भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा, पांच साल में बीजेपी को 5,271 और कांग्रेस को 952 करोड़ मिले - रिपोर्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 15, 2024 14:29 IST

चुनाव आयोग को दी गई घोषणा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 2017-2022 के बीच बांड के माध्यम से 5,271.97 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। कांग्रेस 952.29 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दियाछह वर्षों में बांड के माध्यम से दी गई धनराशि का आधे से अधिक या 57%, भाजपा के पास गया भारतीय जनता पार्टी को 2017-2022 के बीच बांड के माध्यम से 5,271.97 करोड़ रुपये प्राप्त हुए

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया और कहा कि यह संविधान प्रदत्त सूचना के अधिकार और बोलने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है। दूरगामी परिणाम वाले इस ऐतिहासिक फैसले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को छह वर्ष पुरानी योजना में दान देने वालों के नामों की जानकारी निर्वाचन आयोग को देने के निर्देश दिए गए। इसमें कहा गया कि जानकारी में यह भी शामिल होना चाहिए कि किस तारीख को यह बॉन्ड भुनाया गया और इसकी राशि कितनी थी। साथ ही पूरा विवरण छह मार्च तक निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश किया जानका चाहिए। पीठ ने कहा कि निर्वाचन आयोग को एसबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी 13 मार्च तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करनी चाहिए। चुनाव आयोग को वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए पार्टियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना बाकी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पिछले कुछ वर्षों में किस पार्टी को चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से कितना चंदा मिला है।

किसको मिला कितना चंदा

चुनावी बांड योजना शुरू होने के बाद से छह वर्षों में बांड के माध्यम से दी गई धनराशि का आधे से अधिक या 57%, भाजपा के पास गया है। चुनाव आयोग को दी गई घोषणा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 2017-2022 के बीच बांड के माध्यम से 5,271.97 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। कांग्रेस 952.29 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रही। चुनाव आयोग को वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए पार्टियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना बाकी है।

2 जनवरी, 2018 को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अधिसूचित योजना के तहत चुनावी बांड भारत के किसी भी नागरिक या भारत में निगमित या स्थापित इकाई द्वारा खरीदा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति अकेले या अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से चुनावी बांड खरीद सकता है। इसे नकद दान के विकल्प के रूप में और राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के तरीके के रूप में पेश किया गया था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 2017-2018 और 2021-2022 के बीच की अवधि में 9,208.23 करोड़ रुपये के चुनावी बांड बेचे गए। पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए वार्षिक ऑडिटेड अकाउंट स्टेटमेंट के विश्लेषण से पता चलता है कि 2017-2018 से 2021-2022 तक भाजपा को बांड के माध्यम से योगदान का मूल्य 5,271.97 करोड़ रुपये है।

राज्यों में सत्ता में मौजूद क्षेत्रीय दल भी चुनावी बांड फंड के बड़े प्राप्तकर्ता हैं, 2011 से पश्चिम बंगाल में सरकार में रही तृणमूल कांग्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में 767.88 करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा की है, जो इसे भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरे स्थान पर रखती है। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 2018-2019 और 2021-2022 के बीच चुनावी बांड में 622 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की। 2021 से तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज डीएमके ने 2019-2020 से 2021-2022 तक तीन वर्षों में 431.50 करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा की।

टॅग्स :BJPसुप्रीम कोर्टsupreme courtचुनाव आयोगस्टेट बैंक ऑफ इंडियाState bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम