लाइव न्यूज़ :

भारत बंद फायर हुई बीजेपी, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से मांगा 'बच्ची की मौत' का जवाब

By धीरज पाल | Updated: September 10, 2018 13:11 IST

पार्टी मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस प्रदर्शन के चलते लगे जाम में बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर: देशभर में  बढ़ते पेट्रोल-डीजल दामों को लेकर कांग्रेस 21 सहित पार्टियों के समर्थन में आज भारत बंद का ऐलान किया है। भारतबंद को लेकर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय वजहों से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज की महंगाई साल 2014 की तुलना से कम है। उन्होंने भारत बंद को लेकर कहा कि यह भारत बंद असफल है।

पार्टी मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस प्रदर्शन के चलते लगे जाम में बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई। उसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि विरोध तक ठीक है, लेकिन जो पेट्रोल पंप और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

इसे लेकर रविशंक प्रसाद ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि बिहार के जहानाबाद में एम्बुलेंस समय रहते हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाई जिसके कारण 2 साल की बच्ची की दुखद मौत हो गयी, राहुल गांधी जवाब दें कि इसका जिम्मेदार कौन है?

उन्होंने  कहा कि भारत बंद के नाम पर पेट्रोल पम्पों में आग लगाईं जा रही है बसों और गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है, कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि देश में हो रही इन हिंसाओं का जिम्मेदार कौन है? इसके अलावा रविशंक प्रसाद ने कई कांग्रेस पर भारत बंद का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से कई सवाल पूछे। भारत बंद को लेकर प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है और हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन क्या लोकतंत्र में राजनीति हिंसा के माध्यम से की जाएगी? 

टॅग्स :भारत बंदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रविशंकर प्रसादकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब