लाइव न्यूज़ :

'राम मंदिर पर बिल आया तो विपक्ष करेगा समर्थन' कांग्रेस ने दिया जवाब- बीजेपी की सरकार तो प्राइवेट बिल क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 2, 2018 02:56 IST

बीजेपी नेता राकेश सिन्हा  एक के बाद एक ट्वीट कर पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता उनके विधेयक को समर्थन देंगे जो भाजपा और आरएसएस से हमेशा राम मंदिर के बारे में पूछते रहते हैं।

Open in App

 बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने एक नवम्बर को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वह एक निजी विधेयक लाएंगे। साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता इसका समर्थन करेंगे। इसपर पलटवार करते हुए राकेस सिन्हा से पूछा-  जब बीजेपी की सरकार है तो फिर उन्हें प्राइवेट बिल लाने की क्या जरूरत है? 

कांग्रेस ने कहा, जब नरसिंह राव सरकार इस बारे में कानून लाई थी, तब बीजेपी ने ही इसका विरोध किया था। अब क्या हुआ? टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा कहा, अगर बीजेपी राम मंदिर निर्माण को लेकर वाकई गंभीर है तो फिर सिन्हा को प्राइवेट बिल लाने की क्या जरूरत है? सरकार उनकी है तो क्यों नहीं सरकार यह बिल लाती है? 

कांग्रेस ने कहा- सच्चाई ये है कि  नरेन्द्र मोदी सरकार राम मंदिर पर अध्यादेश या बिल ना ला सकती

खेड़ा ने आगे कहा, सच्चाई ये है  कि तकनीकी तौर पर नरेन्द्र मोदी सरकार राम मंदिर मामले में अध्यादेश या बिल ना ला सकती है, क्योंकि पी.वी. नरसिंह वाली सरकार ने तो पहले ही जमीन अधिग्रहण का कार्य कर चुकी है। बीजेपी हमेशा ही राम मंदिर के नाम भक्तो बेवकूफ बनाने का काम करती है। 

बीजेपी नेता राकेश सिन्हा  एक के बाद एक राम मंदिर को लेकर किए कई ट्वीट 

बता दें कि बीजेपी नेता राकेश सिन्हा  एक के बाद एक ट्वीट कर पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता उनके विधेयक को समर्थन देंगे जो भाजपा और आरएसएस से हमेशा राम मंदिर के बारे में पूछते रहते हैं। सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘ जो लोग भाजपा, आरएसएस को उलाहना देते रहते हैं कि राम मंदिर की तारीख़ बताए... उनसे सीधा सवाल क्या वे मेरे निजी विधेयक का समर्थन करेंगे ? समय आ गया है दूध का दूध पानी का पानी करने का।’’ उन्होंने अपने ट्वीट को राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, लालू प्रसाद, मायावती से टैग कर दिया । सिन्हा ने पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर पर उनके निजी विधेयक का प्रस्ताव क्या ये लोग लिखेंगे ? इस विषय पर तारीख पूछने वाले जवाब भेजें। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राम मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअखिलेश यादवमायावतीसीताराम येचुरीराहुल गांधीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब