लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा से नामित होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह, उनके लिए वाणिज्य मंत्रालय की तलाश!

By संतोष ठाकुर | Updated: March 12, 2020 08:39 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के शासन में दूरसंचार और वाणिज्य के साथ ही ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार देख चुके हैं. उनकी खासियत यह है कि वह न केवल वाणिज्यिक क्षेत्र के जानकार हैं बल्कि स्वयं भी व्यक्तिगत ऊर्जा से भरपूर हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद कैबिनेट में विस्तार की अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है. माना जा रहा है कि राज्यसभा से नामित होने वाले सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी.

कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद कैबिनेट में विस्तार की अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है. यह माना जा रहा है कि राज्यसभा से नामित होने वाले सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. सिंधिया का अनुभव वाणिज्यिक क्षेत्र का रहा है, ऐसे में यह भी तय माना जा रहा है कि उन्हें किसी ऐसे मंत्रालय की कमान दी जा सकती है, जहां उनकी योग्यता का सर्वाधिक लाभ हासिल हो पाए. जिन मंत्रालयों को उनके लिए उचित माना जा रहा है उनमें वाणिज्य, रेलवे, भारी उद्योग, दूरसंचार, ऊर्जा मंत्रालय शामिल है.

सूत्रों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेस के शासन में दूरसंचार और वाणिज्य के साथ ही ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार देख चुके हैं. उनकी खासियत यह है कि वह न केवल वाणिज्यिक क्षेत्र के जानकार हैं बल्कि स्वयं भी व्यक्तिगत ऊर्जा से भरपूर हैं. वह दिन-रात काम कर सकते हैं. ऐसे में सरकार उन्हें किसी ऐसे आर्थिक मंत्रालय में लाने का प्रयास करेगी जहां पर उनके अनुभव और संपर्क का बेहतर उपयोग किया जा सके. इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई मंत्री हैं जिनके पास एक से अधिक मंत्रालय का प्रभार है.

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पास एक से अधिक मंत्रालय हैं और उनके पास भारी उद्योग मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार है. शिवसेना के एनडीए से बाहर जाने के बाद उन्हें इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. इस समय जब आर्थिक मोर्चे पर देश ही नहीं, दुनिया की हालत खराब है और वाहन उद्योग भी सुस्ती में है तो ऐसे में यहां पर किसी पूर्णकालिक मंत्री की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है.

इसी तरह से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के पास भी दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी भी हैं. दूरसंचार मंत्रालय इस समय काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति में है. वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनी एजीआर राशि की वजह से अपनी तालाबंदी तक की शंका जाहिर कर चुकी है. पूर्व में सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय का प्रभार देख चुके हैं. उनके कार्यकाल में डाक विभाग के कायाकल्प के लिए ऐरो योजना शुरू की गई थी. जिसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आए थे. सिंधिया पेशे से इंवेस्टमेंट बैंकर रह चुके हैं. ऐसे में इस मंत्रालय को भी उनके लिए उचित माना जा रहा है.

हालांकि वह ऊर्जा और वाणिज्य मंत्रालय भी देख चुके हैं. लेकिन वाणिज्य मंत्रालय को लेकर उनकी नियुक्ति में जानकार एक पेंच यह मानते हैं कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील की प्रारंभिक बातचीत पीयूष गोयल कर चुके हैं. वह दिन-रात काम करने वाले ऊर्जावान मंत्री ही नहीं हैं बल्किवह प्रधानमंत्री के विश्वासपात्र भी हैं. कई अहम मसलों पर वाणिज्य मंत्रालय विभिन्न संगठनों के साथ वार्ता कर रहा है और ऐसे में यहां पर बदलाव का सरकार की कार्यशैली और निष्पादन नीति पर व्यापक असर हो सकता है. ऐसे में यहां पर शायद ही कोई बदलाव हो.

ऊर्जा मंत्रालय में भी इस समय बहुत कुछ नया करने के लिए नहीं है. हालांकि सिंधिया के कार्यकाल में ऊर्जा क्षेत्र में काफी अहम कार्य हुए थे. ऐसे में उन्हें यहां के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. लेकिन यह मंत्रालय फिलहाल तक स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के पास रहा है. हालांकि बीच में यहां पर मंत्री का पद कैबिनेट स्तर का भी किया गया था. रेल मंत्रालय पर सिंधिया का पलड़ा भारी यह माना जा रहा है कि सिंधिया अब सीधे बड़े कैबिनेट मंत्री के तौर पर आएंगे. ऐसे में एक अन्य मंत्रालय जो उनके लिए उपयुक्त माना जा रहा है वह है रेलवे.

यह कहा जा रहा है कि यह उनके लिए सबसे अहम मंत्रालय हो सकता है. इसकी वजह यह है कि इस समय 20 साल से अधिक समय के बाद बुलेट ट्रेन के रूप में रेलवे नई तकनीक अपना रहा है. जबकि इससे पहले शताब्दी और राजधानी ट्रेन के रूप में द्रुत गति तकनीक ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता पूर्व रेल मंत्री माधवराव सिंधिया ही लेकर आए थे. ऐसे में तकनीक बदलाव के साथ उनके परिवार का नाम फिर से जुड़ सकता है. लेकिन इन सभी कयास के बाद अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही करना है कि वह सिंधिया के अनुभव और ऊर्जा के लिहाज से किस मंत्रालय को उपयुक्त मानते हैं. 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह