लाइव न्यूज़ :

बिहार शराब कांड में मुआवजे और नीतीश के इस्तीफे को लेकर भाजपा का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन, शामिल हुए बड़े नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 13:52 IST

संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद विवेक ठाकुर, राधा मोहन सिंह, सुशील सिंह, अशोक यादव और गोपालजी ठाकुर शामिल थे। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का दावा है कि इस त्रासदी में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।हम जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैंः सुशील मोदीसुशील मोदी ने कहा, भाजपा नेता ने कहा कि कुमार बिहार में शराबबंदी लागू करने में ''विफल'' रहे हैं।

नयी दिल्लीः बिहार में जहरीली शराब कांड में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। बिहार सरकार ने सारण जहरीली शराब त्रासदी में 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, इस आंकड़े को भाजपा ने चुनौती दी है।

भाजपा का दावा है कि इस त्रासदी में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें मुआवजा देना राज्य सरकार का नैतिक कर्तव्य है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि कुमार बिहार में शराबबंदी लागू करने में ''विफल'' रहे हैं। उन्होंने राज्य में पुलिस और शराब माफिया के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘बिहार में शराबबंदी नीति पूरी तरह विफल रही है।’’ इसी तरह की राय जाहिर करते हुए भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वह मुख्यमंत्री के रूप में विफल रहे हैं।’’

संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद विवेक ठाकुर, राधा मोहन सिंह, सुशील सिंह, अशोक यादव और गोपालजी ठाकुर शामिल थे। 

टॅग्स :बिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया