लाइव न्यूज़ :

होली के बाद अपनी नई टीम का ऐलान करेंगे BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा, RSS के साथ मंथन कर लेंगे फैसला

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 9, 2020 07:49 IST

भाजपा की शीर्ष संस्था संसदीय बोर्ड में अरु ण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन से तीन स्थान रिक्त हैं. 11 सदस्यीय बोर्ड में फिलहाल 8 ही सदस्य हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में केंद्रीय पदाधिकारियों को लेकर माथापच्ची का दौर चल रहा है. पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा होली के बाद अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं.जे. पी. नड्डा इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ नेतृत्व के साथ इसे लेकर चर्चा कर सकते हैं.

भाजपा में केंद्रीय पदाधिकारियों को लेकर माथापच्ची का दौर चल रहा है. पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा होली के बाद अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं. इसके साथ ही सर्वोच्च संस्था संसदीय बोर्ड में खाली हुए तीन पदों के लिए वरिष्ठ नेताओं के नामों पर भी मंथन का दौर चल रहा है. सूत्रों के अनुसार जे. पी. नड्डा इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ नेतृत्व के साथ इसे लेकर चर्चा कर सकते हैं.

बताया जाता है कि 15 से 17 मार्च तक बंगलुरु में होने वाली संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में नड्डा भी शामिल होंगे. उस समय वह संघ के शीर्ष नेताओं के साथ नई कार्यकारिणी और केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा हो सकती है. पार्टी संविधान के तहत केंद्रीय कार्यकारणी में 25 प्रतिशत नेताओं को बदले जाने की बाध्यता है हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस बार इससे ज्यादा नए चेहरे नजर आ सकते हैं.

कहा जा रहा है कि नए नेतृत्व की नई कतार तैयार करने की मंशा से इस बार ज्यादा युवा नेता नड्डा की नई टीम में नजर आ सकते हैं. दरअसल भाजपा की शीर्ष संस्था संसदीय बोर्ड में अरु ण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन से तीन स्थान रिक्त हैं.

11 सदस्यीय बोर्ड में फिलहाल 8 ही सदस्य हैं. इनमें संसदीय दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नड्डा के अरिक्त पूर्व अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में नेता थावरचंद गहलोत, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष शामिल हैं.

मौजूदा नेता नए बोर्ड में भी शामिल होंगे लेकिन तीन रिक्त पदों के लिए कई नामों पर विचार चल रहा है. इन नेताओं के नामों की चर्चा महत्वपूर्ण पदों के लिए जिन नेताओं के नाम लिए जा रहे हैं उनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, रमन सिंह और असम के हेमंत विस्वसर्मा का नाम शामिल है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील