संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, शीर्ष नेतृत्व से बंद कमरे में बातचीत, केंद्रीय मंत्री गडकरी पर चर्चा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2022 10:11 PM2022-09-19T22:11:54+5:302022-09-19T22:12:50+5:30

संघ के शीर्ष नेतृत्व से बंद कमरे में हुई इस मुलाकात से एक दिन पहले संघ के पांच संयुक्त महासचिव सहित शीर्ष सात पदाधिकारियों के बीच विभिन्न वैचारिक और मौजूदा मुद्दों पर हुई चर्चा हुई थी।

BJP President jp Nadda meet RSS chief Mohan Bhagwat closed-door talks top leadership discussion Union Minister Nitin Gadkari! | संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, शीर्ष नेतृत्व से बंद कमरे में बातचीत, केंद्रीय मंत्री गडकरी पर चर्चा!

संसदीय बोर्ड भाजपा में निर्णय लेने वाला शीर्ष मंच है।

Highlightsबैठक भाजपा में संगठन स्तर पर बदलावों के बीच हुई।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी की संसदीय बोर्ड से हटाया जाना शामिल है।संसदीय बोर्ड भाजपा में निर्णय लेने वाला शीर्ष मंच है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएएसएस) के शीर्ष नेतृत्व से यहां उदासीन आश्रम में मुलाकात की जिनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

 

उन्होंने बताया कि नड्डा और संघ के शीर्ष नेतृत्व से बंद कमरे में हुई इस मुलाकात से एक दिन पहले संघ के पांच संयुक्त महासचिव सहित शीर्ष सात पदाधिकारियों के बीच विभिन्न वैचारिक और मौजूदा मुद्दों पर हुई चर्चा हुई थी। यह बैठक भाजपा में संगठन स्तर पर बदलावों के बीच हुई, जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी की संसदीय बोर्ड से हटाया जाना शामिल है।

संसदीय बोर्ड भाजपा में निर्णय लेने वाला शीर्ष मंच है। गौरतलब है कि उदासीन आश्रम को संघ के अस्थायी कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि झंडेवालान स्थित ‘केशव कुंज’ में निर्माण कार्य चल रहा है। 

Web Title: BJP President jp Nadda meet RSS chief Mohan Bhagwat closed-door talks top leadership discussion Union Minister Nitin Gadkari!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे