लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीएम नीतीश कुमार से डिनर पर मिलने पहुंचे BJP अध्यक्ष अमित शाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 21:53 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह डिनर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास 1 अणे मार्ग पहुंच गए हैं। अमित शाह गुरुवार रात उनके साथ रात्रि भोजन करने पहुंचे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह डिनर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास 1 अणे मार्ग पहुंच गए हैं। अमित शाह गुरुवार रात उनके साथ रात्रि भोजन करने पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी के और कई बड़े नेता भी साथ रहे।

 साथ ही जदयू के भी कई वरिष्ठ नेता थे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय, भूपेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, अश्विनी चौबे, प्रेम कुमार आदि नेता रात्रि भोज में शरीक हुए। जदयू नेताओं में ललन सिंह, बिजेन्द्र यादव भी डिनर में शामिल हुए।

 पटना में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने NDA गठबंधन पर कहा कि नीतीश कुमार से गठबंधन नहीं टूटेगा। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को बदला है। बता दें अमित शाह आज पटना में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की आज मुलाकात की। इस मुलाकात में बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद सहित राज्य से आने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद थे। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस मुलाकात के बीच में 2019 के आम चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बन जाएगी।

बता दें कि बिहार प्रदेश के विस्तारकों के साथ बैठक की और संगठन विस्तार की समीक्षा कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।दोनों पार्टीयों के संगठन के विस्तार के मौके पर अमित शाह ने कहा कि नीतीश हमारे साथ है और आगे भी रहेंगे। इसके अलावा शाह ने आगामी चुनाव पर कहा कि हम 40 में से 40 सीटें जीतेंगे। 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शाह की यह पहली बिहार यात्रा है। 

हालांकि, तब और आज के समय में काफी बदलाव आ गया है। उस समय जद (यू) भाजपा से अलग महागठबंधन में था लेकिन अब भाजपा के साथ सरकार में है। वहीं, जद (यू) ने यह कह दिया है कि अगर भाजपा नहीं मानती है, तो वह 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।'हालांकि इस बैठको में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव , उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और रवि शंकर प्रसाद सहित राज्य से आने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री मौजूद थे।  

टॅग्स :अमित शाहनितीश कुमारबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील