लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव में 'लव जिहाद' को मुद्दा बनाने की तैयारी, बीजेपी शासित राज्यों में चल रही कानून बनाने की होड़

By नितिन अग्रवाल | Updated: November 27, 2020 12:30 IST

साल 2021 में पश्चिम बंगाल, असम सहित कुछ और राज्यों में होने वाले चुनाव में बीजेपी 'लव जिहाद' को बड़ा मुद्दा बना सकती है. बीजेपी शासित राज्यों में इसे लेकर कानून बनाने की मुहिम भी चल पड़ी है.

Open in App
ठळक मुद्दे'लव जिहाद' वाली सियासत अगले कुछ महीनों में और चर्चा में रहेगी, बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी मेंबिहार में भी नीतीश कुमार की सरकार पर कानून बनाने का दबाव, अगले साल कई राज्यों में हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश के बाद भाजपा शासित अन्य राज्य भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में हैं. मध्य प्रदेश में जहां इसे लेकर कानून का मसौदा तैयार कर लिया गया है, वहीं हरियाणा और कर्नाटक में भी कानून बनाने की तैयारी की जा रही है.

माना जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले पश्चिम बंगाल, असम तथा अन्य राज्यों के चुनावों में भाजपा इसे बड़ा मुद्दा बना सकती है. भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इसको लेकर पहले ही संकेत दे दिए हैं.

उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक गंभीर समस्या है. कई बहनें और माताएं इसका शिकार हुई हैं. यह राज्य का मामला है और राज्य सरकारों को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

फड़नवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना

सिंह ने कहा कि कुछ राज्य सरकारें लव जिहाद के खिलाफ काम कर रही हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगी. माना जा रहा है कि पार्टी गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों पर इसे लेकर दबाव बनाएगी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना पर निशाना साधकर इसकी शुरुआत भी कर दी है.

फड़नवीस ने शिवसेना की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राकांपा और कांग्रेस की संगत में आने पर शिवसेना का रुख लव जिहाद के खिलाफ नरम पड़ गया है.

अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर भाजपा के एक केंद्रीय पदाधिकारी ने बताया कि बेशक इससे राजनीतिक लाभ हो सकता है, लेकिन यह भाजपा के लिए राजनीति नहीं बल्कि सामाज के प्रति जवाबदेही का मामला है.

नीतीश सरकार पर भी कानून बनाने का दबाव! 

राजनीतिक रस्साकशी के बीच बिहार सरकार पर भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का दबाव बनता नजर आ रहा है.

शिवसेना के संजय राऊत ने जहां बिहार में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की चुनौती भाजपा के सामने रख दी है वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार से लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का अनुरोध किया है.

टॅग्स :लव जिहादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असमदेवेंद्र फड़नवीसनीतीश कुमारसंजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो