लाइव न्यूज़ :

CAA का विरोध कर रहे दल जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद के हिमायती हैं: BJP नेता वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 15:31 IST

सिंह ने सीएए को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर रविवार को कहा कि केरल में संविधान का मखौल उड़ाया गया है और यह राष्ट्र द्रोह की परिधि में आता है। उन्होंने कहा कि संसद से पारित और राष्ट्रपति से हस्ताक्षरित कानून का सभी को सम्मान करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने देश के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद जिन्ना को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री बनने की इन दोनों की जिद’’ के कारण ही देश का बंटवारा हुआ था। सिंह ने दावा किया कि आजादी मिलने के पूर्व जो भाषा मोहम्मद जिन्ना बोलते रहे हैं, आज वही भाषा कांग्रेस और विपक्ष बोल रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने केरल विधानसभा में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पारित प्रस्ताव को संविधान का मखौल करार देते हुए कहा है कि इस कानून का विरोध कर रहे दल मोहम्मद अली जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत के हिमायती हैं।

सिंह ने सीएए को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर रविवार को कहा कि केरल में संविधान का मखौल उड़ाया गया है और यह राष्ट्र द्रोह की परिधि में आता है। उन्होंने कहा कि संसद से पारित और राष्ट्रपति से हस्ताक्षरित कानून का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे मोहम्मद जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद के सिद्धांत का समर्थन कर रहे हैं।

सिंह ने देश के बंटवारे के लिए जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद जिन्ना को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री बनने की इन दोनों की जिद’’ के कारण ही देश का बंटवारा हुआ था। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था तथा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कांग्रेस से अलग होना पड़ा।

सिंह ने दावा किया कि आजादी मिलने के पूर्व जो भाषा मोहम्मद जिन्ना बोलते रहे हैं, आज वही भाषा कांग्रेस और विपक्ष बोल रहा है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत