लाइव न्यूज़ :

'भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं', राजस्थान में बोले जे. पी. नड्डा

By शिवेंद्र राय | Updated: July 13, 2022 13:01 IST

जे. पी. नड्डा ने आशा व्यक्त की कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से नीचे के स्तर के कार्यकर्ताओं तक ज्ञान और मार्गदर्शन पहुंचेगा जो 2023 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने में बेहद अहम साबित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैंभाजपा राजस्थान चुनाव जीतने की तैयारी कर रही हैजे. पी. नड्डा ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

सिरोही: 'देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी होकर सिमट गए हैं।' ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कही। राजस्थान के सिरोही में माउंट आबू  में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते भाजपा देशहित के मुद्दों पर काम करती है साथ ही स्थानीय हित का भी ध्यान रखती है।

बता दें कि जेपी नड्डा सिरोही के माउंट आबू में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जे. पी. नड्डा ने कहा कि इस बात की चिंता मत कीजिए कि पार्टी से आपको क्या मिला। हमें ये सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, बीजेपी इकलौती पार्टी है जो राष्ट्रहित को सबसे उपर रखती है। नड्डा ने राजस्थान के भाजपा नेताओं को निर्देश दिया कि वो जनता के बीच जाएं और लोगों की समस्याओं को सुनें एवं उनका समाधान करें।

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहले अमित शाह और अब जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा राजस्थान फतह करने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है। हाल ही में राजस्थान दौरे पर आए अमित शाह ने साफ किया था कि पीएम मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

सिरोही के माउंट आबू में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ये भी कहा कि, "कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही भाजपा सम्मान प्राप्त करती है और नई ऊंचाइयों को छूती है। कार्यकर्ता  हमारी ताकत हैं, हमारी पूंजी हैं।"

टॅग्स :J P Naddaकांग्रेसअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?