लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से टकराव में भाजपा की रुचि नहीं : सी टी रवि

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:12 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव सी टी रवि ने कहा है कि उनकी पार्टी की शिवसेना से टकराव में कोई रुचि नहीं है तथा अब यह सोचने का समय आ गया है कि क्या महाराष्ट्र का राजनीतिक संगठन स्वयं के और अपने संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों से भटक गया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि भाजपा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘‘थप्पड़ मारने’’ संबंधी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की टिप्पणी का समर्थन नहीं करती, लेकिन वह अपने नेता के साथ खड़ी है। महाराष्ट्र और दो अन्य राज्यों के भाजपा के प्रभारी रवि रविवार को पार्टी की एक बैठक में शामिल होने तथा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने ठाणे पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई, ठाणे और पुणे सहित महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों में अगले साल नगर निकाय चुनाव होंगे। रवि ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी की शिवसेना से टकराव में कोई रुचि नहीं है तथा अब यह सोचने का समय आ गया है कि क्या महाराष्ट्र का राजनीतिक संगठन स्वयं के और अपने संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों से भटक गया है। राणे की टिप्पणी को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में भाजपा तथा शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। पूर्व में भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य की सत्ता चला रही है। रवि ने भाजपा और शिवसेना के एक बार फिर साथ आने से संबंधित सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘‘राष्ट्र विरोधी विचारधारा रखने वालों’’ के खिलाफ है और शिवसेना इस श्रेणी में नहीं आती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम