लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कहा, वह कांग्रेस या जदएस के असंतुष्ट विधायकों के संपर्क में नहीं हैं

By भाषा | Updated: July 2, 2019 18:55 IST

दो विधायकों द्वारा अपने इस्तीफे भेजकर जदएस-भाजपा गठबंधन सरकार को झटका देने के अगले दिन येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि इसके बाद भी 12 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा की अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई योजना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘ हमने कभी नहीं कहा कि हम कांग्रेस या जदएस के खिलाफ कोई अभियान चलायेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पिछले तीन महीने से यह कहते आ रहे हैं और उन्हें हमारी चुनौती है कि वे ऐसा करके दिखाएं।

अपने दो विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ होने के कांग्रेस के आरोप का खंडन करते हुए भगवा पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि यह सत्तारूढ़ दल के अंदर के ‘मतभेदों’ को छिपाने की चाल है।

दो विधायकों द्वारा अपने इस्तीफे भेजकर जदएस-भाजपा गठबंधन सरकार को झटका देने के अगले दिन येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि इसके बाद भी 12 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा की अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कभी नहीं कहा कि हम कांग्रेस या जदएस के खिलाफ कोई अभियान चलायेंगे। हमने कहा था कि कुछ असंतुष्ट (विधायक) बाहर आ सकते हैं।’’ उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव पर इस्तीफों के लिए भाजपा को जिम्ममेदार ठहराकर अपनी पार्टी के नेताओं के बीच के मतभेदों से ध्यान हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं की इस धमकी पर कि वे भाजपा के खिलाफ भी ऐसा ही अभियान चला सकते हैं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पिछले तीन महीने से यह कहते आ रहे हैं और उन्हें हमारी चुनौती है कि वे ऐसा करके दिखाएं। कांग्रेस विधायकों आनंद सिंह और रमेश जरकिहोली ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना अपना इस्तीफा भेजा था जो पहले से अंसतोष से जूझ रही 13 माह पुरानी एच डी कुमारस्वामी सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।

राव ने भाजपा पर (कर्नाटक) सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के तहत विधायकों पर दबाव बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए सत्ता और केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था। येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कांग्रेस या जदएस के असंतुष्ट विधायकों के संपर्क में नहीं हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए