लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा की, प्रियंका टिबरीवाल देंगी चुनौती

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:30 IST

पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा ने कर दी है। भवानीपुर से प्रियंका टिबरीवाल मैदान में होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर होना है 30 सितंबर को होना है मतदान।तीन सीटों के लिए वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।भवानीपुर के साथ ही मुर्शिदाबाद जिले की शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर है उपचुनाव।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से प्रियंका टिबरीवाल को मैदान में उतारा है।

निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों भवानीपुर के साथ ही मुर्शिदाबाद जिले की शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था। इन सीटों पर 30 सितंबर को मतदान होगा।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर मतदान नहीं हो सका था जबकि भवानीपुर सीट तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय के इस्तीफे से खाली हुई है। उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया है ताकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उपचुनाव लड़कर राज्य विधानसभा की सदस्य बनने का रास्ता साफ हो।

तीन सीटों के लिए वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को

तीनों सीटों के लिए मतगणना तीन अक्टूबर को होगी। भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रियंका टिबरीवाल भवानीपुर से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। टिबरीवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रह चुकी हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें कोलकाता की एंटली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस के स्वर्णकमल साहा के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

ममता बनर्जी 2011 से दो बार भवानीपुर सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गयी थीं। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी। ममता को पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी होगी।

भाजपा ने शमसेरगंज से मिलन घोष और जंगीपुर से सुजीत दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालBharatiya Janata Partyपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'