लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा को बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर जानें उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने क्या कहा?

By एएनआई | Updated: January 20, 2020 16:33 IST

जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने अपने पति को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। मल्लिका ने आज दिन को सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन बताया। 

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।जेपी नड्डा हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा  को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आज मुख्यालय शुभकामना देंगे। 

जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने खुशी जाहिर की। मल्लिका नड्डा कहा, 'हम सब के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे राज्य हिमाचल प्रदेश, बिलासपुर के साथ परिवार के लिए आज बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि एक छोटे से राज्य आए हुए व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।'

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जगत प्रकाश नड्डा को बीजेपी के नेताओं ने निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया है। जब जेपी नड्डा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के लिए घोषणा की गई थी, उस वक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडगरी मौजूद थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा  को पार्टी के मुख्यालय में सोमवार(20 जनवरी) को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामना देंगे। 

जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। 2019 में बीजेपी के लोक सभा चुनाव जीतेने के बाद वह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए थे। बीजेपी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बदले में जेपी नड्डा अगले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पिछले साल कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था। 

जेपी नड्डा अपने राजनीतिक करियर में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और केरल समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी के केंद्रीय इलेक्शन कमेटी के सदस्य भी बनाए गए थे।  

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत