BJP National Executive: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया फेरबदल, 10 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया, कई नेता पूर्व राज्य प्रमुख, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 9, 2023 07:41 PM2023-07-09T19:41:24+5:302023-07-09T19:42:46+5:30

BJP National Executive: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए सदस्यों में बंडी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं।

BJP National Executive BJP president jp Nadda reshuffled appointed 10 leaders as members national executive many leaders former state chiefs see list | BJP National Executive: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया फेरबदल, 10 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया, कई नेता पूर्व राज्य प्रमुख, देखें लिस्ट

file photo

Highlightsपूनिया राजस्थान इकाई और जायसवाल बिहार इकाई के प्रमुख रह चुके हैं।कश्यप पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई, साय छत्तीसगढ़ इकाई और शर्मा पंजाब इकाई के प्रमुख रहे हैं।छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

BJP National Executive: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी की कुछ राज्य इकाइयों के पूर्व प्रमुखों समेत 10 नेताओं को शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए सदस्यों में बंडी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं।

कुमार पार्टी की तेलंगाना इकाई, प्रकाश झारखंड इकाई, पूनिया राजस्थान इकाई और जायसवाल बिहार इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। सुरेश कश्यप, विष्णुदेव साय और अश्वनी शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। कश्यप पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई, साय छत्तीसगढ़ इकाई और शर्मा पंजाब इकाई के प्रमुख रहे हैं।

पार्टी के बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता धर्मलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के नेता किरोड़ी लाल मीणा कार्यकारणी में शामिल अन्य सदस्य हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं

Web Title: BJP National Executive BJP president jp Nadda reshuffled appointed 10 leaders as members national executive many leaders former state chiefs see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे