लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर वरुण गांधी ने किया आगाह, कहा- नहीं हुए गंभीर तो अंधकार में चला जाएगा युवाओं और राष्ट्र का भविष्य

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2022 12:26 IST

अपनी ही सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी अक्सर ही आवाज उठाते हुए नजर आते हैं। उन्हें काफी बार महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर ट्वीट करते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने मोदी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर आगाह किया है।भाजपा सांसद का कहना है कि अगर अब भी रोजगार सृजन को लेकर गंभीर नहीं हुए तो युवाओं के साथ राष्ट्र का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा।उन्होंने कहा कि देश भर में प्रतियोगी छात्र लगातार संघर्षरत हैं!

नई दिल्ली: बीते लंबे समय से उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी सांसद वरुण गांधी जनता के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने मोदी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर आगाह किया है। भाजपा सांसद का कहना है कि अगर अब भी रोजगार सृजन को लेकर गंभीर नहीं हुए तो युवाओं के साथ राष्ट्र का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा।

वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "देश भर में प्रतियोगी छात्र लगातार संघर्षरत हैं! लटकी हुई भर्तियां और अटका हुआ भविष्य, युवा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय कभी आंदोलन तो कभी कोर्ट के चक्कर काट गंवा रहा है। अब भी हम रोजगार सृजन को लेकर गंभीर नहीं हुए तो युवाओं के साथ-साथ राष्ट्र का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा।" ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने एक लेख की तस्वीर भी साझा की है। 

मालूम हो, भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं। उन्हें आए दिन महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर ट्वीट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने 'मुफ्त की रेवड़ी' को लेकर अपनी सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि आखिर सरकारी खजाने पर पहला हक किसका है?

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर 'धन्यवाद' की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। 'मुफ्त की रेवड़ी' लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?"

टॅग्स :वरुण गांधीभारतीय जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो